{"_id":"02c36d54b3f59eb52f45b3e5d887195a","slug":"pk-dhumal-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार खो चुकी पार्टियां दे रहीं देशद्रोहियों का साथ: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार खो चुकी पार्टियां दे रहीं देशद्रोहियों का साथ: धूमल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर जिले के गगेड़ी गांव में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सरदार भगत सिंह 23 साल की उम्र में देश के लिए कुर्बान हो गए लेकिन अफसोस, आज देश के भीतर ही ऐसी ताकतें सक्रिय हो गई हैं, जो देश को खोखला करना चाहती हैं, इन्हें हर हाल में कुचलना होगा।
विज्ञापन
जो राजनीतिक दल अपना आधार खो चुके हैं, वह देशद्रोहियों का साथ देने पर तुले हैं। हाल ही में जेएनयू में राष्ट्र विरोधी ताकतों को कौन शह दे रहा है, किस की पीठ पर सवार होकर ये लोग राष्ट्र विरोधी कार्यों में संलिप्त हो रहे हैं। धूमल ने कहा कि अफजल गुरु को समर्थन करने वाले लोग कौन हैं?
विज्ञापन
वामपंथी विचारधारा वाले लोगों की ओर से अफजल गुरु को शहीद कहना और कांग्रेस नेताओं की ओर से उनका संरक्षण करना दुर्भाग्यपूर्ण है। देश के गद्दार कौन सी आजादी की बात कर रहे हैं। सरेआम देश के विरोध में नारे लगाने वाले लोगों के पक्ष में एक होनी वाली पार्टियां आखिर क्या चाहती हैं। आज देश पर आंतरिक संकट है।
विज्ञापन
जो नारे कभी कश्मीर में लगते थे, वे आज दिल्ली में लग रहे हैं जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री, जिलाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, अनिल परमार, अभय वीर, पंचायत प्रधान मोनिका शर्मा, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।