{"_id":"68e26c936aa513dd7703f3a5","slug":"pipes-thieft-from-road-shimla-news-c-19-sml1002-612353-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शनान से सड़क किनारे रखे 15 लाख के पाइप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शनान से सड़क किनारे रखे 15 लाख के पाइप चोरी
विज्ञापन
सीवरेज लाइन बिछाने के लिए ठेकेदार ने खरीदे थे पाइप, पुलिस ने केस दर्जकर शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में सड़क किनारे रखे लाखों के सीवरेज पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार मनोहर लाल ने बताया कि सीवरेज लाइन बिछाने का काम चल रहा थ्ज्ञा। इसके लिए 19 सितंबर को 6 इंच की 160 डीआई पाइप खरीदे थे, जिन्हें शनान पुलिस गुमटी के समीप रखा था, जबकि 30 पाइप सड़क के दूसरी तरफ रखे थे। महीने के आखिर में लेबर भी यहां से चली गई। इसी बीच 4 सितंबर को जब देखा तो मौके से सभी 190 सीवरेज पाइप गायब थे। इनकी कीमत 15,20,000 रुपये है। मामला पुलिस स्टेशन संजौली में दर्ज करवाई। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, क्योंकि इतनी बड़ी मात्रा में पाइपों को गाड़ी से ही आरोपी लेकर गए होंगे। पुलिस का दावा है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।