फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pink toilets will be built for women in the capital

Shimla News: राजधानी में महिलाओं के लिए बनेंगे पिंक टॉयलेट

Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pink toilets will be built for women in the capital
केंद्र सरकार देगी निर्माण के लिए बजट, नगर निगम तैयार कर रहा प्रस्ताव, 30 टॉयलेट बनाने की है योजना
विज्ञापन

शहर में बस स्टॉपेज के आसपास जगह होगी चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में महिलाओं के लिए अब पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार की इस योजना के लिए नगर निगम प्रस्ताव तैयार कर रहा है। शहर में जगह चिह्नित कर इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है।

पिंक यानी गुलाबी रंग के यह शौचालय सुविधाओं से लैस होंगे। केंद्र से इस योजना के लिए सभी शहरी निकायों को पैसा जारी होना है। इस योजना का मकसद सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में महिलाओं को सुविधा देना है। पिंक टैक्सी की तर्ज पर शहरों में पिंक टॉयलेट की यह योजना लागू की जा रही है। शिमला शहर में पिंक टैक्सी तो नहीं चली लेकिन इस योजना को लागू करने की तैयारी है। नगर निगम के अनुसार शिमला शहर में करीब 30 पिंक टॉयलेट बनाने की योजना है। इसके लिए जगह चिह्नित की जा रही है। उपनगरों के बस स्टॉपेज, बाजारों के आसपास की जगह इसके लिए चिह्नित की जा रही है। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। नए साल में इनका निर्माण शुरू हो सकता है। निगम प्रशासन के अनुसार केंद्र के दिशा निर्देश पर ही यह प्रस्ताव बनाया जा रहा है। नगर निगम सदन में भी इस पर चर्चा हो चुकी है।
विज्ञापन



हजारों महिलाओं को मिलेगी सुविधा
शहर में हजारों महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे। इसके अलावा शिमला आने वाली हजारों महिला सैलानियों को भी इसकी सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार से इसका पैसा जारी होना है। सदन में चर्चा के बाद इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उमा कौशल, उप महापौर नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article