{"_id":"640b60b30fbdb6486001e5d5","slug":"pilot-project-to-provide-24-hours-water-in-major-cities-of-12-districts-of-himachal-2023-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Water Supply: हिमाचल के 12 जिलों के एक-एक शहर में 24 घंटे मिलेगा पानी, चलेगा पायलट प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Water Supply: हिमाचल के 12 जिलों के एक-एक शहर में 24 घंटे मिलेगा पानी, चलेगा पायलट प्रोजेक्ट
Sun, 12 Mar 2023 10:53 AM IST
Krishan Singh
विपिन काला, शिमला
विपिन काला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:53 AM IST
सार
12 जिलों के एक-एक शहर में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने का पायलट प्रोजेक्ट चलेगा। जल जीवन मिशन के अतिरिक्त इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 12 शहर चयनित होंगे।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्तिसांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल के 12 जिलों के एक-एक शहर में 24 घंटे पानी उपलब्ध कराने का पायलट प्रोजेक्ट चलेगा। जल जीवन मिशन के अतिरिक्त इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में 12 शहर चयनित होंगे। इस प्रोजेक्ट से प्रदेश के प्रमुख शहरों को जोड़ा जाना है, ताकि यहां पेयजल की आपूर्ति को सुदृढ़ किया जा सके। राज्य सरकार अपने वित्तीय संसाधनों से शहरी आबादी को पूरे दिन पानी की आपूर्ति करेगी। राज्य सरकार ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी जिलों से एक-एक शहर के लिए सप्ताह में चौबीस घंटे पेयजल आपूर्ति की योजना तैयार करके मुख्यालय भेजी जाए।
विज्ञापन
बताते हैं कि सभी जिलों के 12 शहरों की योजना स्वीकार होने के बाद यहां विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करके पायलट प्रोजेक्ट पर काम आरंभ किया जाएगा। जिलों के ये 12 शहर कौन से होंगे, यह संबंधित जिलों के अधिकारी स्वयं तय करेंगे। गोर हो कि प्रदेश के सभी जिलों में केंद्र सरकार की वित्तीय मदद से जल जीवन मिशन के तहत गांवों के हर घर को स्वच्छ पेयजल योजना आरंभ की है। अब प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले के 12 शहरों में स्वच्छ जल हफ्ते में सातों दिन चौबीस घंटे उपलब्ध कराया जाना है।
विज्ञापन
उधर, प्रदेश के जल शक्ति विभाग के प्रमुख संजीव कौल का कहना है कि सभी जिलों से एक-एक शहर में सप्ताह भर चौबीस घंटे पानी की आपूर्ति करने की योजना तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। इन शहरों में पायलट प्रोजेक्ट आरंभ किया जाना है। इसके लिए प्रदेश सरकार खुद वित्तीय संसाधन जुटाएगी।
विज्ञापन