{"_id":"654920e37ab226d4cc06e6ad","slug":"pictures-of-old-monuments-will-be-seen-under-one-roof-exhibition-will-be-held-in-kangra-art-museum-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: एक छत के नीचे दिखेंगे पुराने स्मारकों के चित्र, कांगड़ा कला संग्रहालय में लगेगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: एक छत के नीचे दिखेंगे पुराने स्मारकों के चित्र, कांगड़ा कला संग्रहालय में लगेगी प्रदर्शनी
Tue, 07 Nov 2023 11:11 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:11 AM IST
सार
धर्मशाला के कांगड़ा कला संग्रहालय में पुरातत्व विभाग के सौजन्य से विश्व धरोहर सप्ताह के तहत दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोगों को केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की दुर्लभ तस्वीरें अब एक छत के नीचे देखने का मौका मिलेगा। धर्मशाला के कांगड़ा कला संग्रहालय में पुरातत्व विभाग के सौजन्य से विश्व धरोहर सप्ताह के तहत दुर्लभ तस्वीरों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें हिमाचल की ऐतिहासिक इमारतों के पुराने और नए चित्रों का प्रदर्शित किया जाएगा। विश्व धरोहर सप्ताह के तहत 16 से 18 नवंबर को कांगड़ा कला संग्रहालय धर्मशाला में चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कोई भी प्रदेश वासी और पर्यटक आकर तस्वीरों को देख सकता है।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में कांगड़ा, चंबा, शिमला, मंडी, कुल्लू सहित दूसरे जिलों की पुरानी इमारतों के फोटो को लगाया जाएगा। इसमें प्रदेश के पुराने किले, मंदिरों और भवनों की तस्वीरें रहेंगी। इससे लोगों को यह देखने को मिलेगा कि कब-कब इन भवनों और इमारतों की क्या स्थिति रही है। कांगड़ा कला संग्रहालय की इंचार्ज डॉ. रितू मलकोटिया ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के संग्रहालय में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के सौजन्य से प्रदेश में केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की तस्वीरों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी 16 से 18 नवंबर को संग्राहयल में लगाई जाएगी। इसमें प्रदेश के पुराने भवनों, किलो और मंदिरों को तस्वीरों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से हम प्रदेश के जिलों में पुराने भवनों सहित मंदिरों और किलो की तस्वीरें देखकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन