फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pickup vehicle fell into ditch in Jaihar, Pachhad, one person died

Sirmour News: पच्छाद के जयहर में पिकअप गाड़ी खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत

Fri, 01 Dec 2023 02:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Dec 2023 02:27 PM IST
सार

सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक घायल हो गया। सिविल अस्पताल सराहां में उपचार के बाद घायल को मेडिकल कालेज नाहन रेफर किया गया। 

विज्ञापन
Pickup vehicle fell into ditch in Jaihar, Pachhad, one person died
सड़क हादसा(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल में हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। सिविल अस्पताल सराहां में उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। हादसा गुरुवार देर शाम पेश आया। जानकारी के अनुसार शादी समारोह से वापस लौट रहे जामन की सैर पंचायत के राज्यों गांव के धनवीर सिंह और अशोक कुमार अपनी पिकअप ( एचपी 13- 0648) में जयहर से सराहां की ओर आ रहे थे। इसी बीच जयहर से कुछ ही दूरी पर आकर पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


जबकि पिकअप की चपेट में आने से धनवीर सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी राज्यों ने अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने हादसे के तुरंत बाद घायलों को अपने वाहनों से सिविल अस्पताल सराहां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पिकअप चालक अशोक कुमार को नाहन रेफर कर दिया गया। जबकि धनवीर सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पच्छाद पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी राजगढ़ अरुण मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed