{"_id":"5ab8afe14f1c1b8f778b77bf","slug":"physically-challenged-phulan-devi-looking-for-financial-assistance-from-himachal-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखें खो चुकी, चलने-फिरने में भी असमर्थ, बीपीएल से काट दिया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखें खो चुकी, चलने-फिरने में भी असमर्थ, बीपीएल से काट दिया नाम
कपिल डोगरा, अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
Updated Mon, 26 Mar 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भटियात विस क्षेत्र के तहत पंचायत खडेट के गांव गोधरा की असहाय फूलां देवी का नाम बीपीएल सूची से काट दिया गया है। आंखें खो चुकी और चलने फिरने में असमर्थ फूलां देवी की देखभाल उसकी बड़ी बहन करती है।
विज्ञापन
माता-पिता का तीन साल पहले देहांत हो चुका है। बहन की भी शादी ग्राम पंचायत मनहुता में हुई है। वह अपनी बहन का पूरा ख्याल रखती है। आर्थिक रूप से कमजोर फूलां देवी का परिवार बीपीएल सूची में था।
विज्ञापन
फूलां देवी न चल सकती है और न ही बोल सकती है। बीते दिनों जयसिहंपुर के रहने वाले समाजसेवी संजय शर्मा फूलां देवी के घर पहुंचे और उसकी दरिद्रता देखकर भावुक हो गए।
विज्ञापन
संजय ने अपनी तरफ से 12 हजार रुपये फूलां देवी को दिए। प्रशासन की ओर से अभी तक फूलां देवी को कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है। बीपीएल सूची से फूलां देवी का नाम काट कर अपनी ड्यूटी पूरी निभा दी है।
मामले की जानकारी ली जाएगी
एसडीएम भटियात बचन सिंह ने बताया कि यह मामला उनके ध्यान में लाया गया है। इसकी छानबीन की जाएगी। पंचायत सहित विकास खंड अधिकारी से मामले की जानकारी ली जाएगी। प्रशासन की ओर से फूलां देवी को हरसंभव सहायता देने के प्रयास किए जाएंगे।
सरकार से उठाएंगे मामला
विस क्षेत्र भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने बताया कि उन्हें फूलां देवी के बारे में जानकारी मिली है। फूलां देवी को राहत दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। मामला सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा।