फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Physical Efficiency Test of Police constable Recruitment may be held in November

हिमाचल: नवंबर में हो सकती है पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा

Wed, 20 Oct 2021 11:20 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 20 Oct 2021 11:20 AM IST
सार

सूत्रों के अनुसार फिलहाल पुलिस मुख्यालय शेड्यूल को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहा है, और 31 अक्तूबर को आवेदन की अंतिम तिथि के बाद नवंबर के पहले हफ्ते में अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से शारीरिक परीक्षा की तिथि की जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Physical Efficiency Test of Police constable Recruitment may be held in November
हिमाचल प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के तेरह सौ से ज्यादा पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा नवंबर महीने में शुरू हो सकती है। एक अक्तूबर से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पुलिस विभाग ने यह प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस रेंज से जिलों का संभावित शेड्यूल मांगा है। माना जा रहा है कि इस पर मंथन के बाद इस नवंबर से प्रक्रिया शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि महिला अभ्यर्थियों को संबंधित जिले की पीएसटी और पीईटी में पहले दिन बुलाया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, पुरुष चालक परीक्षा का टेस्ट अंतिम दिन होगा। कोविड प्रोटोकॉल को देखते हुए बड़े जिलों में हर दिन अधिकतम एक हजार अभ्यर्थियों को ही परीक्षा के लिए बुलाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार फिलहाल पुलिस मुख्यालय शेड्यूल को अंतिम रूप देने पर विचार कर रहा है, और 31 अक्तूबर को आवेदन की अंतिम तिथि के बाद नवंबर के पहले हफ्ते में अभ्यर्थियों को एसएमएस और ईमेल के माध्यम से शारीरिक परीक्षा की तिथि की जानकारी मुहैया करा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed