फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Photos of former cm Dhumal and Shanta missing from BJP' rath yatra

Hamirpur: भाजपा के रथ से पूर्व मुख्यमंत्री धूमल और शांता के फोटो गायब

Sat, 17 Sep 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 08:32 PM IST
सार

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जैसे ही यह रथ शनिवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर पहुंचा तो धूमल और अनुराग समर्थकों में मायूसी छा गई। कार्यक्रम स्थल से कार्यकर्ता इधर-उधर जाने लगे।

विज्ञापन
Photos of former cm Dhumal and Shanta missing from BJP' rath yatra
हमीरपुर में पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाई। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों के प्रचार-प्रसार के लिए रवाना हुए रथ में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार के फोटो गायब हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद एवं केंद्र में सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की तस्वीर भी रथ के पीछे छोटे आकार में लगाई गई है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जैसे ही यह रथ शनिवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर पहुंचा तो धूमल और अनुराग समर्थकों में मायूसी छा गई। कार्यक्रम स्थल से कार्यकर्ता इधर-उधर जाने लगे। देखते ही देखते कार्यकर्ताओं की भीड़ अचानक छंट गई। मंच पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, विधायक नरेंद्र ठाकुर और कमलेश कुमारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन


धूमल ने जब मंच संभाला तो उन्होंने इधर-उधर खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं को मंच के सामने खड़े होने और भारत माता के जयघोष के लिए बुलाया। रथ को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों के सवाल पर कश्यप ने कहा कि रथ की सजावट पार्टी हाईकमान के निर्देश पर ही हुई है। उन्होंने खुद भी ध्यान से अभी तक इन रथों को नहीं देखा है। वहीं, निर्दलीय और कांग्रेस विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद संबंधित मंडल भाजपा पदाधिकारियों की नाराजगी पर कश्यप ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति बाहर से शामिल होता है तो थोड़ी-बहुत दिक्कत होती है। लेकिन संगठन तालमेल बैठाने का प्रयास कर रहा है। परिवारवाद पर हमला बोलते हुए कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। कांग्रेस के अन्य बड़े-बड़े नेता भी पार्टी को छोड़ रहे हैं। कांग्रेस में घुटन महसूस कर कई लोग अन्य दलों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है जबकि भाजपा एकजुट होकर काम कर रही है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार रिपीट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed