{"_id":"5da1ec888ebc3e0168432c18","slug":"photo-of-pakistani-flag-engraved-on-the-road-goes-viral-read-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उकेरे पाकिस्तानी झंडे की फोटो वायरल, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उकेरे पाकिस्तानी झंडे की फोटो वायरल, पढ़ें पूरा मामला
Sat, 12 Oct 2019 08:39 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगाणा (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Oct 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के तहत पीपलू गांव में पेंट से बनाए गए पाकिस्तानी ध्वज की फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को पंचायत प्रधान और स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पुलवामा हमले के विरोध में सड़क पर पेंट से पाकिस्तान ध्वज बनाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा गया था।
विज्ञापन
यह ध्वज कुछ समय पहले बनाया गया था जिसकी फोटो कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायत प्रधान सहित स्थानीय दुकानदारों के बयान दर्ज कर सड़क पर बनाए पाकिस्तान ध्वज को मिटाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह सोशल मीडिया पर गलत जानकारी शेयर कर लोगों को गुमराह करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन