{"_id":"671f938260ad6059dd0294a1","slug":"phc-will-open-in-krishnanagar-thousands-of-people-will-get-facilities-shimla-news-c-19-sml1001-431640-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कृष्णानगर में खुलेगा पीएचसी \nहजारों लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कृष्णानगर में खुलेगा पीएचसी हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
केंद्र के लिए बनेगा दो मंजिला भवन
भवन में चेंजिंग रूम की भी मिलेगी सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कृष्णानगर वार्ड के हजारों लोगों को जल्द ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलेगी। वार्ड में स्वास्थ्य केंद्र खोलने के लिए नगर निगम ने भवन निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
दो मंजिला भवन बनाकर इसमें स्वास्थ्य केंद्र खोला जा रहा है। नगर निगम के अनुसार कृष्णानगर में बने पुराने सार्वजनिक शौचालय के ढांचे को गिराया जा रहा है। इसकी जगह नया भवन बनेगा। इसके लिए बजट को मंजूरी मिल चुकी है। दो मंजिला भवन में नगर निगम कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम भी बनाया जा रहा है। वार्ड से मनोनीत पार्षद विनोद भाटिया ने कहा कि साल 2012 तक इस वार्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा थी। लेकिन 2012 में स्वास्थ्य केंद्र का भवन दरक गया। इसके बाद लोगों को उपचार के लिए डीडीयू अस्पताल जाना पड़ता है। लंबे समय से लोग स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। अब इनके लिए वार्ड के भीतर ही नए भवन में स्वास्थ्य केंद्र खोलने का फैसला लिया है। भवन निर्माण के लिए मौके पर काम शुरू होने पर मनोनीत पार्षद समेत कई लोग सोमवार को महापौर और उप महापौर से मिलने पहुंचे और उनका आभार जताया। उप महापौर उमा कौशल ने कहा कि जल्द ही इस स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा।