{"_id":"5fd646b00f9e307a047cab15","slug":"phc-rampur-topped-in-himachal-for-best-services-during-coronavirus-period","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में बेहतरीन सेवाओं के लिए पीएचसी रामपुर हिमाचल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में बेहतरीन सेवाओं के लिए पीएचसी रामपुर हिमाचल में अव्वल
Sun, 13 Dec 2020 10:22 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 13 Dec 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
पीएचसी रामपुर का स्टाफ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 से निपटने के लिए हिमाचल के शिमला जिले पीएचसी रामपुर को प्रदेश स्तर पर अव्वल स्थान मिला है। यह आकलन राष्ट्रीय हेल्थ मिशन ने किया है। इसमें हिमाचल के सैकड़ों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य सेवाओं को जांचा गया था। इनमें पीएचसी रामपुर की सेवाएं प्रदेश के अन्य पीएचसी से बेहतरीन रही हैं। पीएचसी रामपुर में मरीजों को बेहतरीन सेवाएं देने के साथ फील्ड में दी गईं सेवाएं शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
नेशनल हेल्थ मिशन के विभिन्न मापदंडों पर पीएचसी रामपुर खरा उतरी है। इसके लिए पीएचसी की समस्त टीम को पुरस्कृत किया गया है। इस टीम में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके नेगी, डॉ. राजस्वी आजाद, डॉ. भारती आजाद और अन्य स्टाफ शामिल है। कोरोना काल में पीएचसी रामपुर को प्रदेश स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दर्जा मिलना उपमंडल के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन
पीएचसी में तैनात डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पूरी निष्ठा से कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवा रहा है। हर दिन कोविड टेस्ट हो रहे हैं। उपमंडल में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार पीएचसी के ही हवाले है। कोविड सेंटर में आइसोलेट करना या होम आइसोलेशन में रखने की पूरी जिम्मेदारी पीएचसी रामपुर निभा रहा है। बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन ने पीएचसी रामपुर को प्रदेश स्तर पर बेहतरीन सेवाओं के लिए अव्वल आंका है। यह सभी स्वास्थ्य कर्मियों को नया जोश देगा।
विज्ञापन