फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   PGT lecturer designation issue will decide in himachal cabinet meeting

कैबिनेट में जाएगा पीजीटी को प्रवक्ता पदनाम देने का मामला

Thu, 28 Feb 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 28 Feb 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
PGT lecturer designation issue will decide in himachal cabinet meeting

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 15 हजार से अधिक पीजीटी को प्रवक्ता पदनाम देने का मामला कैबिनेट बैठक में जाएगा। बुधवार को मुख्य सचिव बीके अग्रवाल की अध्यक्षता में इस मामले को लेकर बैठक हुई।

विज्ञापन


बैठक में प्रवक्ता पदनाम देने पर सहमति बन गई है। छठी से जमा दो तक पढ़ाने की शर्त पर पीजीटी को प्रवक्ता पदनाम दिया जाएगा। अब पहली मार्च की कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी।
विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, प्र्रधान सचिव शिक्षा केके पंत और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।

उधर, पीजीटी संघ के अध्यक्ष चितरंजन कालटा की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को प्रधान सचिव शिक्षा से मुलाकात कर भर्ती एवं पदोन्नति नियम और 26 अप्रैल 2010 से पूर्व नियुक्त टीजीटी जो अब पीजीटी बन चुके हैं को भी पदनाम देने के लिए एकमुश्त छूट देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर इस मांग की अनदेखी कर सिर्फ पदनाम बदला गया तो इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करवाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में रामलाल लोधटा, दिनेश, मनीश शर्मा, अजय वर्मा, जीतराम और पुष्प राज शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed