फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pgt ip teacher recruitment case in Himahal Administrative Tribunal

इंटरव्यू शुरू होते ही कोर्ट पहुंचा PGT IP भर्ती मामला, सुनवाई आज

Fri, 15 Sep 2017 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 15 Sep 2017 08:55 AM IST
विज्ञापन
pgt ip teacher recruitment case in Himahal Administrative Tribunal

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पीजीटी आईपी के 1191 पद साक्षात्कार से भरने के पहले ही दिन मामला कोर्ट पहुंच गया है। प्रार्थियों ने राज्य प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में याचिका दायर कर भर्ती नियमों पर सवाल उठाते हुए भर्ती प्रक्रिया रद्द करने की मांग उठाई है। वीरवार को ट्रिब्यूनल ने प्रारंभिक सुनवाई के बाद प्रदेश सरकार से भर्ती प्रक्रिया की पूरी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


शिक्षकों की भर्ती के लिए क्या नियम बनाए गए हैं? क्या शैक्षणिक योग्यता है? कितना अनुभव मांगा गया है? भर्ती किस तरह की जाएगी? ट्रिब्यूनल ने प्रदेश सरकार से इन सवालों के जवाब मांगे हैं। शुक्रवार को इस मामले की फिर सुनवाई होगी। याचिका दायर करने वाले प्रार्थियों ने भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जब तृतीय श्रेणी के पद भरने के लिए साक्षात्कार को समाप्त कर दिया गया है तो पीजीटी आईपी (कंप्यूटर शिक्षकों) के पद साक्षात्कार से क्यों भरे जा रहे हैं? स्कूलों में ही 5 साल के शैक्षणिक अनुभव की शर्त क्यों लगाई गई है?
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजीटी आईपी भर्ती मामला ट्रिब्यूनल पहुंचने से शिक्षा निदेशालय में हड़कंप मच गया है। वीरवार को निदेशालय में दोपहर बाद इस मामले पर खूब गहमागहमी दिखी। उच्च शिक्षा निदेशक ने इस मामले को लेकर लीगल ब्रांच के अफसरों के साथ लंबी चर्चा की।

पहले दिन 300 आवेदकों के साक्षात्कार

pgt ip teacher recruitment case in Himahal Administrative Tribunal

पीजीटी आईपी की भर्ती के लिए वीरवार को साक्षात्कार शुरू हुए। इंटरव्यू के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय में चार बोर्ड बनाए गए हैं। पहले दिन करीब 300 आवेदकों के साक्षात्कार हुए।

हर बोर्ड ने 75-75 आवेदकों के साक्षात्कार लिए गए। कंप्यूटर शिक्षक बनने के लिए निदेशालय में चार दिनों में कुल 1545 आवेदकों ने पंजीकरण करवाया है।

पंजीकरण के साथ ही आवेदकों को इंटरव्यू की तारीख दी जा रही है। सूबे के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों को अनुबंध पर रखा जा रहा है। इन्हें 14,500 मासिक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed