{"_id":"6219112601281830a35bd057","slug":"pg-result-dispute-shimla-news-sml400784890","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी परीक्षा परिणाम घोषित न होने से भड़की एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी परीक्षा परिणाम घोषित न होने से भड़की एबीवीपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव, प्रशासनिक भवन के बाहर किया गया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने पीजी का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने की मांग की है। परिषद ने शुक्रवार को अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया और परिणाम जल्द घोषित करने की मांग उठाई। संगठन नेताओं ने ईआरपी सिस्टम को दुरुस्त करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। छात्रों ने शुक्रवार दोपहर को विवि के प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन भी।
परिषद ने इस प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन से पीजी परीक्षाओं के लंबित पड़े परिणामों को जल्द घोषित करने और ईआरपी सिस्टम को सुदृढ़ करने की मांग उठाई है। इकाई सचिव कमलेश ने कहा कि पीजी परीक्षाओं को हुए पांच माह हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद विवि परिणाम को घोषित नहीं कर पाया है। इस लेट लतीफी के कारण छात्र छात्राओं को दूसरे संस्थानों में प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है। कहा कि विवि में जब से ईआरपी सिस्टम को शुरू किया गया है, यह छात्रों को परेशानी की कारण बना हुआ है। विवि प्रशासन के छात्रों को घर बैठे समय से परिणाम घर बैठे उपलब्ध करवाने के दावों की हवा निकल गई है। ऑनलाइन सुविधा के शुरू किए जाने का एबीवीपी ने स्वागत किया था लेकिन लगातार इस सिस्टम में पेश आ रही दिक्कतों, गड़बड़ियों से छात्रों की समस्याएं कम होने की जगह बढ़ती गईं।
उन्होंने चेताया कि यदि जल्द परिणाम घोषित न हुआ और ईआरपी सिस्टम की खामियां दूर न कीं तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी। कहा कि विवि ने पीजी की अगली परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है लेकिन पिछले नतीजे घोषित नहीं हुए हैं। यह विवि की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। छात्रों ने पीएचडी के लिए अन्य विश्वविद्यालयों में अप्लाई किया हुआ है लेकिन उनका पिछला परिणाम अभी तक नहीं निकला है।