फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Petrol diesel Price Today in himachal pradesh, Know today's rate in major cities

Petrol Price Today: फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें हिमाचल के प्रमुख शहरों में आज का रेट

Tue, 05 Apr 2022 02:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Apr 2022 02:01 PM IST
सार

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 78 पैसे और डीजल के दाम में 73 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जानें प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम...

विज्ञापन
Petrol diesel Price Today in himachal pradesh, Know today's rate in major cities
शिमला में पेट्रोल-डीजल के दाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 78 पैसे और डीजल के दाम में 73 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही शिमला में पेट्रोल के दाम  करीब 104.79 रुपये प्रति लीटर व डीजल करीब 88.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं। सोलन में पेट्रोल करीब 104.09 रुपये और डीजल 88.14 रुपये प्रति लीटर है। उधर, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब राशन पर भी पड़ने लगा है। आम आदमी को आटा-चावल के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। राजधानी शिमला में आटा, चावल, रिफाइंड और मसाले समेत कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं। अनाज मंडी के कारोबारियों के मुताबिक मालभाड़ा बढ़ने से राशन के दाम बढ़े हैं। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलावा दक्षिणी राज्यों से सप्लाई होने वाले राशन के रेट दो से तीन रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।

विज्ञापन


शहरवासियों पर सबसे ज्यादा मार आटा, चावल के रेट बढ़ने से पड़ने वाली है। शहर में आटे के रेट दस दिन में ही तीन रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।  चक्की आटे के रेट 30 से 33 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। 10 किलो की आटे की थैली जो 280 से 300 रुपये मिल रही थी, वह अब 330 रुपये में बिक रही है। आटा मिल संचालकों का कहना है कि इस थैली का होलसेल रेट ही 307 रुपये है। रिटेल में यह 330 रुपये की बिक रही है। ब्रांडेड कंपनियों की आटे की दस किलो की थैली 350 से 380 पार कर गई है।  परमल चावल के दाम भी बढ़े हैं। 33 रुपये प्रतिकिलो वाला परमल अब 35 जबकि 38 वाला 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। बासमती चावल में भी दो से तीन रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। रिफाइंड के रेट में सबसे ज्यादा तेजी आई है। 15 दिन में ही रिफाइंड 160 से 170 पार कर गया है। शहर में अनाज मंडी और उपनगरों के रेट भी अलग हैं।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम(प्रति लीटर में)
शहर              पेट्रोल            डीजल
हमीरपुर           103.35        87.52
मंडी                104.13         88.22
धर्मशाला         103.81         87.81
नाहन             104.52          88.89
ऊना              102.51          87.80
कुल्लू             104.30           88.35
सोलन            104.09           88.14 
शिमला           104.79           88.68
बिलासपुर        103.47          87.65
चंबा               104.40           88.49

मसालों में तेजी की संभावना : अध्यक्ष
जीरा समेत गरम मसाले महंगे हुए हैं। दिल्ली में इनके रेट बढ़े हैं। आने वाले दिनों में इनके दाम में और तेजी आ सकती हैं। धनिया, चायपत्ती और दालों के रेट अभी स्थिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक श्रीधर, अध्यक्ष अनाज मंडी एसोसिएशन

आटे, चावल के रेट में बढ़ोतरी : व्यापार मंडल
आटे, चावल की सप्लाई महंगी हुई है। रिटेल रेट दो से चार रुपये तक बढ़े हैं। मालभाड़ा बढ़ने से हर राशन आने वाले दिनों में एक से दो रुपये प्रतिकिलो महंगा हो सकता है।
संजीव ठाकुर, अनाज कारोबारी एवं अध्यक्ष शिमला व्यापार मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed