सस्ता हुआ पेट्रोल डीजल, ये हैं नए रेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुए रिकॉर्ड गिरावट के बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की गई है।
केंद्र सरकार ने शुक्रवार आधी रात के बाद से पेट्रोल की कीमत में 2.42 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.25 प्रति लीटर की कमी की गई है।
बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 43 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई थी। वहीं शुक्रवार को यह कीमत 45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गई है।
गौरतलब है कि सरकार ने इससे पहले तीन बार पेट्रोल और डीजल पर आयात शुल्क बढ़ाकर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में होने वाली कमी को रोक दिया था।
हिमाचल में अब इस दाम में मिलेगा पेट्रोल व डीजल
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट के बाद अब हिमाचल के शिमला में 63.11 रूपए प्रतिलीटर के हिसाब से पेट्रोल मिलेगा। इससे पूर्व यहां पर 65.53 रूपए में पेट्रोल मिलता था। वहीं धर्मशाला में 66.24 रूपए प्रतिलीटर की बजाय अब पेट्रोल 63.82 रूपए प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा।
इस दाम पर मिलेगा डीजल
डीजल में 2.25 रूपए की कमी होने के बाद अब शिमला में डीजल 50.82 के बजाय 48.57 रूपए प्रतिलीटर के हिसाब से मिलेगा। वहीं धर्मशाला में अब डीजल के नए दाम 49.28 रूपए प्रतिलीटर होंगे। यहां पर इससे पूर्व डीजल की प्रतिलीटर कीमत 51.53 रूपए थी।