फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Personnel of institutions in IGMC will no longer get parking facility

Shimla News: आईजीएमसी में संस्थाओं के कर्मियों को नहीं मिलेगी अब पार्किंग सुविधा

Thu, 11 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Personnel of institutions in IGMC
will no longer get parking facility
केवल अस्पताल कर्मियों को मिलेगी पार्किंग
विज्ञापन

एमबीबीएस प्रशिक्षुओं को भी पार्किंग सुविधा नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में सिविल सप्लाई शॉप, एचपीटीडीसी, कैंटीन और अन्य संस्थाओं के कर्मचारियों की गाड़ियां पार्किंग में खड़ी नहीं हो पाएंगी।


अस्पताल में हाल ही में पार्किंग की समस्या को लेकर हुई बैठक में यह फैसला लिया है। इसमें कहा गया है कि इन्हें किसी भी सूरत में पार्किंग में जगह न दी जाए। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ समेत दो हजार से अधिक कर्मी 24 घंटे सेवाएं देते हैं। लेकिन आए दिन पार्किंग को लेकर काफी हंगामा होता है। बैठक में स्पष्ट किया है कि जो अस्पताल का कर्मचारी नहीं है, उन लोगों की गाड़ियां अस्पताल में किसी भी सूरत में पार्क न होने दी जाए। कोई गाड़ी पार्क है तो संबंधित व्यक्ति को गाड़ी हटाने के निर्देश दिए जाएं। अस्पताल के कर्मचारियों को भी पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर पार्किंग सुविधा मिलेगी। बैठक के दौरान एमबीबीएस और मेडिकल टेक्नोलॉजी के किसी भी स्नातक प्रशिक्षु को भी पार्किंग सुविधा न देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article