फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   person that no one knows search for padma awards in India

कवायद: पद्म पुरस्कारों के लिए होगी गुमनाम प्रतिभाओं की खोज

Fri, 03 Jun 2022 01:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 03 Jun 2022 01:46 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्रालय से आए इस पत्र के अनुसार अतीत में देखा गया है कि बड़ी संख्या में लीक से संबंधित नामांकन प्राप्त होते रहे हैं। असाधारण योगदान के बावजूद कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नामों पर विचार नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
person that no one knows search for padma awards in India
गृह मंत्रालय, भारत सरकार - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश समेत देश भर के सभी राज्यों में पद्म पुरस्कारों के लिए गुमनाम प्रतिभाओं की खोज होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि असाधारण प्रतिभा के बावजूद कई व्यक्तियों के नाम पर विचार नहीं हो पा रहा है। 

विज्ञापन


मंत्रालय ने इसके लिए हिमाचल सहित सभी राज्यों से 15 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर सरकारी उपक्रमों में कार्यरत लोग इन अवार्डों के लिए पात्र नहीं होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव आरके सिंह ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य सचिव रामसुभग सिंह को भी पत्र पहुंचा है। उन्होंने इसे प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन विभाग भरत खेड़ा को भेजा है। खेड़ा ने इसे सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को भेजा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से आए इस पत्र के अनुसार अतीत में देखा गया है कि बड़ी संख्या में लीक से संबंधित नामांकन प्राप्त होते रहे हैं। असाधारण योगदान के बावजूद कई प्रतिभाशाली व्यक्तियों के नामों पर विचार नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से ज्यादातर ऐसे लोगों के अनदेखा रहने की संभावना रहती है। उन्हें अपने सार्वजनिक जीवन में अपने प्रचार की आकांक्षा भी नहीं रहती है। ऐसे व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जाए। इनका उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियां सम्मान के योग्य हैं। उनका उपयुक्त नामांकन किया जाना चाहिए। ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस 2023 को घोषित किए जाने हैं। 


इन क्षेत्रों के लिए मिलते हैं पद्म पुरस्कार, केवल ऑनलाइन होंगे आवेदन  
पद्म पुरस्कार जैसे पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार हैं। इन्हें सभी क्षेत्रों के विषयों जैसे कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार, उद्योग आदि के क्षेत्र में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। इसके लिए 800 शब्दों में प्रशस्ति पत्र मांगा गया है। नामांकन एवं सिफारिशें केवल ऑनलाइन भेजी जाएंगी। इसकी प्रक्रिया पोर्टल https://awards.gov.in पर समझाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed