फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   person caught with chitta

21 ग्राम चिट्टे के साथ सब्जी विक्रेता गिरफ्तार

Sat, 12 Jun 2021 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
person caught with chitta
सुन्नी बाजार पुलिस की कार्रवाई, दुकान के स्टोर रूम में छुपा के रखा था नशीला पदार्थ
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के सुन्नी क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान राजेंद्र शर्मा (27) निवासी सुन्नी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 ग्राम चिट्टा कब्जे में लिया है। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी दुकान में आने-जाने वालों को चिट्टा बेचने का धंधा करता था। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि सुन्नी बाजार में सब्जी विक्रेता मादक पदार्थ बेचने का काम करता है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान में दबिश दी लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद सब्जी विक्रेता के स्टोर रूम में तलाशी ली गई जहां से चिट्टा बरामद हुआ। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में पता लगा रही है कि चिट्टे की सप्लाई कहां से लेता था और इसके तार कहां-कहां जुड़े हैं। एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed