{"_id":"5f7efb9368941c26ef0a98dd","slug":"person-caught-with-charas-tested-positive-for-coronavirus-13-policemen-quarantined-with-home-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस के साथ पकड़ा गया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, होमगार्ड समेत 13 पुलिस जवान क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरस के साथ पकड़ा गया व्यक्ति निकला कोरोना पॉजिटिव, होमगार्ड समेत 13 पुलिस जवान क्वारंटीन
Thu, 08 Oct 2020 07:00 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, मैहला(चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, मैहला(चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Oct 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले में चरस के साथ पकड़े गए आरोपी के कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया है। आरोपी को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट किया गया है। आरोपी के संपर्क में आए गैहरा पुलिस चौकी के 12 पुलिस व गृह रक्षक जवान होम क्वारंटीन हो गए हैं। पुलिस चौकी को भी सैनिटाइज करवाया गया है।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी अनिल वालिया ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पंचायत प्यूहरा के कूंर धार से आरोपी को दबोचकर उससे 278 ग्राम चरस बरामद की गई थी। एहतियातन आरोपी के लिए गए सैंपल में उसके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। लिहाजा, आरोपी को कोविड केयर सेंटर भेज दिया गया है। जैसे ही आरोपी की रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि गैहरा चौकी में तैनात स्टाफ में तीन जवानों को छोड़कर शेष 12 आरोपी के संपर्क में आए हैं। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन