{"_id":"69a99101b11809cd3b01b223","slug":"people-will-be-able-to-park-2500-vehicles-on-the-roadside-yellow-lines-will-be-installed-shimla-news-c-19-sml1002-686086-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सड़क किनारे 25 सौ वाहन खड़े कर सकेंगे लोग, येलो लाइन लगेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सड़क किनारे 25 सौ वाहन खड़े कर सकेंगे लोग, येलो लाइन लगेगी
विज्ञापन
जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया शहर में सर्वे, लोगों को जल्द मिलेगी सुविधा सड़कों को चौड़ा करने के बाद नए स्थान किए जा रहे चिह्नित
वाहन मालिकों से लिया जाएगा सालाना पार्किंग शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की सड़कों के किनारे शहरवासियों को 2,500 वाहनों को खड़े करने की सुविधा मिलेगी। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने इसके लिए शहर में संयुक्त सर्वे किया है। इसमें उन नए स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पर सड़कों के किनारे गाड़ियों को खड़ा किया जा सकता है।
इसका मकसद शहरवासियों को अधिक से अधिक पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाना है। सर्वे पूरा होने के बाद इन स्थानों को येलो लाइन लगाकर चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद स्थानीय लोगों को यह पार्किंग प्वाइंट अलॉट किए जाएंगे। इसके लिए लोगों को सालाना शुल्क अदा करना होगा। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने अभी तक दो बार शहर का सर्वे कर लिया है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से इन स्थानों को अधिसूचित किया जाएगा। शहर में वाहनों की संख्या लगातार बढ़ने के कारण लोगों को पार्किंग की सुविधा के लिए परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। इस वजह से सड़कों में बेतरतीब ढंग से पार्किंग हो रही है। इससे सुबह और शाम के समय पीक ऑवर्स में ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इसको देखते हुए नगर ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को संयुक्त सर्वे करने का आग्रह किया था, जिससे की वाहनों के लिए नए सिरे से पार्किंग के स्थानों को चिह्नित किया जा सके। इसका मकसद लोगों को पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
1342 वाहन खड़े करने की है सुविधा
शहर में इससे पहले करीब पांच साल पहले सर्वे किया था। इसमें शहर की सड़कों के उन स्थानों पर येलो लाइन लगाई गई थी जहां पर सड़कें चौड़ी हैं और इसका यातायात व्यवस्था पर विपरीत असर नहीं पड़ता है। इसके बाद शहर में येलो लाइन लगाकर 1342 वाहनों को खड़े करने की सुविधा प्रदान की थी। पिछले सालों में सर्कुलर रोड समेत शहर की विभिन्न सड़कों को यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए चौड़ा भी किया है। वहीं कई वार्डों में लोगों ने पार्किंग की सुविधा नहीं होने के कारण अपनी दिक्कतों को प्रशासन के समक्ष रखा था। इसको देखते हुए दोबारा से सर्वे करवाया जा रहा है। इसमें 1200 से अधिक वाहनों को खड़ा करने की सुविधा लोगों को मिलेगी। आने वाले दिनों में कई नए क्षेत्रों में भी येलो लाइन के लिए स्थान चिह्नित किए जा सकते हैं। नए स्थान चिह्नित होने के बाद शहर की सड़कों के किनारे 2500 से अधिक गाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा शहरवासियों को मिलेगी।
कोट्स
शहरवासियों की सुविधा के लिए संयुक्त टीम शहर में सर्वे कर रही है, जिसमें सड़कों के किनारे पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इसका मकसद लोगों को पार्किंग की सुविधा प्रदान करना है। येलो लाइन लगाकर इन स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। अभी इसको लेकर प्रक्रिया चल रही है।
-पंकज शर्मा, एडीएम कानून, व्यवस्था, शिमला