{"_id":"65096660bd95a5377b030b47","slug":"people-were-standing-in-queues-since-morning-to-withdraw-money-in-subathu-know-the-reason-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सुबाथू में पैसे निकालने के लिए सुबह से लाइनों में लगे रहे लोग, जानें वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सुबाथू में पैसे निकालने के लिए सुबह से लाइनों में लगे रहे लोग, जानें वजह
Tue, 19 Sep 2023 02:44 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुबाथू (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:44 PM IST
सार
सोलन जिले में सुबाथू अर्बन गैर कृषि ऋण एवं बचत सहकारिता सभा में अपनी जमा पूंजी निकालने के लिए उपभोक्ता मंगलवार सुबह से ही शाखा के आगे लाइनों में खड़े रहे।
विज्ञापन
सुबह से लाइनों में लगे रहे लोग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में सुबाथू अर्बन गैर कृषि ऋण एवं बचत सहकारिता सभा में अपनी जमा पूंजी निकालने के लिए उपभोक्ता मंगलवार सुबह से ही शाखा के आगे लाइनों में खड़े रहे। बताया जा रहा है कि सभा में चल रहे गड़बड़झाले के चलते निवेशक यहां से अब अपना पैसा निकाल रहे हैं। यहां पर कुछ ही उपभोक्ताओं को करोड़ों रुपये के ऋृण दिए गए थे, लेकिन रिकवरी नहीं हुई।
विज्ञापन
इसके चलते कहीं न कहीं उपभोक्ताओं के मन में अब पैसे डूबने का डर बना हुआ है। वहीं सभा की ओर से सप्ताह में एक बार ही एक उपभोक्ता को जमा राशि का कुछ हिस्सा निकालने की शर्त लगाई गई है। उधर, इस संबंध में सहायक पंजीयक गिरीश नड्डा ने बताया की लोगों कि शिकायत आई है कि उन्हें सप्ताह में एक बार पैसा दिया जा रहा है। इसके लिए अब लिखित में प्रशासक मंडल को दो से तीन दिन शाखा में बैठने के आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन