फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People were cheated of lakhs of rupees in Haroli Panjawar accused arrested court sent them on three-day remand

Una News: हरोली, पंजावर में लोगों से लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा

Wed, 10 Jul 2024 08:55 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 08:55 PM IST
सार

ऊना जिले में एक ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन
People were cheated of lakhs of rupees in Haroli Panjawar accused arrested court sent them on three-day remand
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऊना जिले के हरोली क्षेत्र में शिमला के एक व्यक्ति ने करीब एक दर्जन लोगों को मुनाफे का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। शातिर व्यक्ति ने अलग-अलग लोगों को पैसे दोगुने, अतिरिक्त ब्याज, कमीशन और निवेश का लालच दिया और लाखों रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने पैसों के बदले लोगों को चेक दिए, जिसमें कुछ लोगों के पैसे वापस हुए, लेकिन अधिकतर चेक बैंक में बाउंस हो गए।
विज्ञापन


अब एक पीड़ित व्यक्ति जगजीत सिंह निवासी पंजावर ने पुलिस के पास आरोपी कुलदीप सिंह निवासी गांव ददवाली जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उधर हरोली पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को ऊना शहर के पास गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना हरोली में पंजावर क्षेत्र के निवासी जगजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुलदीप सिंह पंजावर में आयुर्वेदिक की दुकान चलाता है। आरोपी ने पैसे डबल करने के झांसे में करीब 30 से 32 लाख रुपये उससे ठग लिए। इसी प्रकार आरोपी ने गांव के कई अन्य लोगों से करीब 50 लाख से ज्यादा की रकम ठगी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने इनपुट हासिल कर आरोपी को ऊना शहर के समीप पकड़ लिया। बुधवार दोपहर को आरोपी कुलदीप को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभी तक 57 लाख की ठगी आई सामने
एसएचओ हरोली सुनील सांख्यान ने बताया कि पुलिस जांच में अभी तक 57 लाख रुपये का ठगी सामने आ चुकी है। हालांकि कई और लोग भी आरोपी पर ठगी करने का आरोप लगा रहे हैं, जिसकी हरोली थाना में लगातार शिकायतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पंजावर में एक आयुर्वेदिक दवाई की दुकान खोल रखी थी। इस कारण लोग उसको डॉक्टर साहब के नाम से पहचानते थे। कई लोगों को दवाई का असर भी हुआ था, जिस कारण लोग उस पर काफी विश्वास करते थे। इस बात का लाभ उठाकर आरोपी ने लोगों को कई तरह के प्रलोभन दिए, जिसमें किसी से कमीशन, किसी को सस्ता सरिया सीमेंट देने, किसी को अतिरिक्त ब्याज देने के नाम पर तथा कई लोगों को बिजनेसमैन बताकर उनकी आलू की फसल खरीद कर इस ठगी को अंजाम दिया। आरोपी पिछले तीन वर्षों से लगातार पंजावर क्षेत्र में रह रहा था।

आरोपी ने दूसरे के नाम पर दिए चेक
डीएपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है। वह जिला शिमला का रहने वाला है, जो पिछले 10 वर्ष से अपने घर भी नहीं जाता था। उसके पिता ने भी वर्ष 2019 में उसको ऐसे ही गलत कारनामों के लिए बेदखल भी किया हुआ था। आरोपी ने कई लोगों को पैसे देने की एवज में चेक भी दिए, परंतु वह चेक भी अपने नाम से न देकर अन्य लोगों के नाम पर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed