फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   people unhappy with the working of the police protested outside Thural police post

Kangra: पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश ग्रामीणों ने थुरल चौकी के बाहर किया प्रदर्शन

Wed, 14 Aug 2024 01:13 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Aug 2024 01:13 PM IST
सार

 थुरल पुलिस चौकी के बाहर बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। 

विज्ञापन
people unhappy with the working of the police protested outside Thural police post
सैकड़ों लोगों ने थुरल चौकी के बाहर किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की थुरल पुलिस चौकी के बाहर बुधवार को बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाखुश लोगों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस चौकी में कार्यरत पुलिस स्टाफ को बदलने की मांग की और पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। स्थिति गंभीर होने पर भवारना थाना प्रभारी केहर सिंह भी मौके पर पहुंचे। दरअसल, मंगलवार को थुरल की पंचायत बटाहण के गांव चल्लाह में वन विभाग और पंचायत की ओर से वन विभाग की भूमि पर पौधरोपण का कार्य किया गया। इस दौरान उसी गांव के एक व्यक्ति और उसके परिवार वालों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया। व्यक्ति ने पंचायत उपप्रधान सतपाल सिंह पर फावड़े से  हमला कर दिया। हमले से उपप्रधान के सिर पर गहरी चोट लगी है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed