Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People supporting the campaign to clean the city

Shimla News: शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम में साथ दे रहे लोग

Wed, 12 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
People supporting the campaign to clean the city
शिमला। शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए नगर निगम के अभियान में अब आम जनता भी जुड़ने लगी है। शहर के कई वार्डों में बुधवार को सफाई अभियान चलाए गए। इनमें आम जनता और सामाजिक संगठनों ने भी हिस्सा लिया। स्थानीय पार्षदों की अगुवाई में चलाए इन अभियानों में जंगलों, रास्तों, सड़कों से सफाई की गई और भारी मात्रा में कचरा इकट्ठा किया गया। शहर के मशोबरा वार्ड में पार्षद विशाखा मोदी की अगुवाई में सफाई अभियान चला। कंगनाधार में भी रास्तों और जंगल से भारी मात्रा में सफाई मित्रों ने कचरा इकट्ठा किया। समरहिल वार्ड के एमआई रूम समेत अन्य इलाकों में पार्षद वीरेंद्र ठाकुर के अगुवाई में सफाई की गई और लोगों को जागरूक किया। जाखू क्षेत्र में पार्षद अतुल गौतम की मौजूदगी में जाखू मंदिर रास्ते की सफाई की गई। निगम प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में भी शहर में यह सफाई अभियान जारी रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article