{"_id":"623dea93be5ca574e17cd89e","slug":"people-mistaking-saka-as-a-leopard-sitting-on-the-tree-in-lower-khalini-shimla-created-a-stir","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: पेड़ पर बैठे जंगली जानवर साका को तेंदुआ समझ बैठे लोग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पेड़ पर बैठे जंगली जानवर साका को तेंदुआ समझ बैठे लोग, मचा हड़कंप
Fri, 25 Mar 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 25 Mar 2022 09:48 PM IST
सार
लोअर खलीनी इलाके में शुक्रवार को तेंदुए जैसे दिखने वाले जंगली जानवर को पेड़ पर बैठा देखकर हड़कंप मच गया। भारद्वाज पब्लिक स्कूल के पास देवदार के एक पेड़ पर दोपहर के समय लोगों और स्कूली बच्चों ने इस जानवर को देखा।
विज्ञापन
पेड़ पर बैठा हिमालयन साका।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लोअर खलीनी इलाके में शुक्रवार को तेंदुए जैसे दिखने वाले जंगली जानवर को पेड़ पर बैठा देखकर हड़कंप मच गया। भारद्वाज पब्लिक स्कूल के पास देवदार के एक पेड़ पर दोपहर के समय लोगों और स्कूली बच्चों ने इस जानवर को देखा। दरअसल तेंदुए जैसा दिखने वाला यह जानवर हिमालयन साका यानि पाम सिविट था जो पेड़ पर बैठा था। स्कूली बच्चे इसे देखकर डर गए। स्कूल के स्टाफ ने भी बच्चों को स्कूल के अंदर भेज दिया। इलाके के लोग इसे देखने के लिए जुट गए। लोगों को लगा कि यह तेंदुआ है, इसलिए पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद पूरन मल मौके पर पहुंचे। वन्यजीव विभाग के डीएफओ एन रविशंकर और डीएफओ शिमला शहरी अनीता भारद्वाज भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक जगह बैठा होने के कारण इसकी पहचान करने में पहले मुश्किल हुई। लेकिन जैसे ही यह उठकर पेड़ की दूसरी शाखा पर जाने लगा तो वन विभाग ने इसे हिमालयन साका बताकर लोगों को शांत किया। यह पेड़ पर ही बैठा रहा। विभाग ने स्कूल स्टाफ को बताया कि इससे कोई खतरा नहीं है। बाद में टीमें मौके से लौट गईं तथा साका भी जंगल की तरफ चला गया। स्थानीय पार्षद पूरनमल ने बताया कि स्कूल से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थे। पेड़ पर तेंदुए सा दिखने वाला यह जानवर हिमालयन साका है जो आमतौर पर देवदार और चीड़ के जंगलों में पाया जाता है। यह पेड़ पर भी चढ़ सकता है।
विज्ञापन