फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people kept looking for a safe place throughout the night Due to cloudburst in Kullu

Kullu Cloudburst: रातभर ढूंढते रहे सुरक्षित स्थान, बारिश थमी तो रह गए थे तबाही के निशान

Fri, 02 Aug 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा हरिकृष्ण शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)
हरिकृष्ण शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू) Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 Aug 2024 05:00 AM IST
सार

बुधवार रात करीब 12 बजे 20 मिनट का समय था। बागीपुल के ग्रामीणों को बारिश के साथ भयंकर आवाजें सुनाई दीं। लाइट गुल थी, बाहर धुंध ने रात को और अधिक डरावना बनाया हुआ था।  ग्रामीण आवाजें सुनकर समझ गए थे कि कोई बहुत बड़ी अनहोनी होने वाली है। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
people kept looking for a safe place throughout the night Due to cloudburst in Kullu
निरमंड खंड के बागीपुल में बादल फटने से मची तबाही - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

निरमंड में बुधवार रात को हुई भारी बारिश स्थानीय लोगों को कभी न भूलने वाले जख्म दे गई। बागीपुल में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत सात लोग अभी भी लापता हैं। नैन सरोवर और भीमडवारी नाले में बादल फटने से फ्लड तीन ट्रैक में बंट गया। एक ट्रैक सिंहगाड-बागीपुल-सतलुज से सटे कुर्पण खड्ड तक के क्षेत्र में भारी तबाही का मंजर बना गया। वहीं, दूसरा ट्रैक रामपुर के सरपारा से तेजी खड्ड की ओर मुड़ा और तीसरा ट्रैक समेज के गानवी खड्ड की ओर गया। समेज में करीब 36 लोगों के लापता होने की सूचना है।

विज्ञापन




बुधवार रात करीब 12 बजे 20 मिनट का समय था। बागीपुल के ग्रामीणों को बारिश के साथ भयंकर आवाजें सुनाई दीं। लाइट गुल थी, बाहर धुंध ने रात को और अधिक डरावना बनाया हुआ था। ग्रामीण आवाजें सुनकर समझ गए थे कि कोई बहुत बड़ी अनहोनी होने वाली है। वार्ड सदस्य कुमारी सुनीता, पुष्पेंद्र, रमेश कुमार, डॉ. प्रेम, नरेश ब्रामटा, राजेश कायथ और जीवा राम ने बताया कि अंधेरे में भारी बारिश की वजह मालूम नहीं हो रही थी। आसपास के लोग सीटियां बजाकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने की आवाजें दे रहे थे। खड्ड के साथ रहने वाले कुछ लोग सुरक्षित जगहों की ओर भागे, लेकिन खड्ड के साथ आखिर क्या-क्या नुकसान हुआ, इसे देखने की हिम्मत भी कोई नहीं जुटा सका। पुलिस की गाड़ी की सायरन की आवाजें सुनाई दे रही थीं। रातभर बारिश थमने की गुहार लगा रहे ग्रामीण सुबह पांच बजे जब तबाही का मंजर देखने गए, तो सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। बागीपुल में बहुत ज्यादा नुकसान हो गया था।
विज्ञापन


एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस टीम भी पहुंच चुकी थी। ग्रामीणों ने कहा कि वह खौफजदा हैं। बागीपुल के सात लोग लापता हैं। बागीपुल सड़क का मुख्य पुल टूटने से संपर्क कट चुका है। खड्ड किनारे लोगों की जमीनें पानी में बह गईं। करीब 11 घर पानी में बह गए हैं। फ्लड का कहर कुर्पण तक रहा। केदस में छह गाड़ियां, दो बाइक, एक मकान बह गए। बागीपुल से कुर्पण खड्ड तक करीब 12 फुट ब्रिज पानी में बह गए, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी क्षति पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed