{"_id":"653bd46e72a86a9a5908e8ae","slug":"people-invested-the-compensation-money-received-in-fourlane-in-cryptocurrency-sit-investigation-revealed-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अपनी कमाई ही नहीं, फोरलेन में घर-जमीन उजड़ने का मुआवजा भी क्रिप्टोकरेंसी में लुटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अपनी कमाई ही नहीं, फोरलेन में घर-जमीन उजड़ने का मुआवजा भी क्रिप्टोकरेंसी में लुटाया
Sat, 28 Oct 2023 10:32 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Oct 2023 10:32 AM IST
सार
11 महीने में पैसा डबल होने के झांसे में आकर लोगों ने इस पैसे का निवेश किया। एसआईटी के मुताबिक यह राशि 10 करोड़ के आसपास बन रही है।
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फोरलेन निर्माण के दौरान लोगों ने जमीन के मुआवजे की राशि भी क्रिप्टोकरेंसी में लगा दी। 11 महीने में पैसा डबल होने के झांसे में आकर लोगों ने इस पैसे का निवेश किया। एसआईटी के मुताबिक यह राशि 10 करोड़ के आसपास बन रही है। पुलिस एसआईटी की ओर से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। वहीं, कई लोगों ने एसआईटी को इसकी शिकायत भी की है। किरतपुर-मनाली, पठानकोट-मंडी, शिमला-मटौर और कालका-शिमला फोरलेन के निर्माण की जद में कई लोगों की जमीन आई है। इसके एवज में लोगों को एनएचएआई ने लाखों से लेकर करोड़ों से मुआवजा दिया है। ऐसे में शातिरों से क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर मुआवजा मिलने वाले इन लोगों को भी अपना निशाना बनाया है।
विज्ञापन
इन लोगों को पैसा डबल होने का झांसा दिया गया। शुरुआत में चार से पांच लोगों को पैसा डबल करके दिया गया। लोगों को विश्वास में लेने के बाद इन आरोपियों ने क्षेत्र में अपने एजेंट बैठा दिए। ये एजेंट लोगों को पैसा निवेश करने के लिए प्रेरित करते रहे। पुलिस एसआईटी का मानना है कि फोरलेन में कई लोग इन ठगों के झांसे में लाए हैं। पुलिस एसआईटी की ओर से गिरफ्तारियों के बाद इन लोगों की पांव तने जमीन खिसक गई है। ये लोग एजेेंटों के पास जाकर ब्याज तो दूर मूलधन की मांग कर रहे हैं। पुलिस एसआईटी से भी लोग पैसे दिलाने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ जारी- पुलिस एसआईटी ने इस मामले में अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो लोग एक नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि अन्य सात आरोपी पुलिस रिमांड में चल रहे हैं। इन आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन