फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People in the age group of 41 to 50 years are most interested in MNREGA, revealed in the report

Himachal: 41 से 50 वर्ष आयु के लोग सबसे ज्यादा लगा रहे मनरेगा में दिहाड़ी, रिपोर्ट में खुलासा

Tue, 11 Apr 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Apr 2023 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में कुल मनरेगा कामगारों में से 41 से 50 साल तक की उम्र के 29.5 प्रतिशत लोगों को मनरेगा में रोजगार ले रहे हैं। इसी तरह से 51 से 60 साल के 20.47 प्रतिशत लोगों को रोजगार प्राप्त है। 

विज्ञापन
People in the age group of 41 to 50 years are most interested in MNREGA, revealed in the report
मनरेगा - फोटो : amar ujala

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कुल मनरेगा कामगारों में से 41 से 50 साल तक की उम्र के 29.5 प्रतिशत लोगों को मनरेगा में रोजगार ले रहे हैं। इसी तरह से 51 से 60 साल के 20.47 प्रतिशत लोगों को रोजगार प्राप्त है।  61 से 80 साल के ऐसे लोग 15.97 प्रतिशत और 80 साल से अधिक आयु के 0.8 प्रतिशत हैं। वहीं, 18 से 30 वर्ष केनौजवानों की मनरेगा में कम रुचि है। इस उम्र में युवा पढ़ाई और नौकरी की तैयारी ज्यादा कर रहे हैं। इस आयु वर्ग के 7.09 प्रतिशत युवाओं ने ही मनरेगा से रोजगार लिया है। यह खुलासा भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ है।

विज्ञापन


41 से 50 साल के लोगों में बिलासपुर में सबसे ज्यादा 30.5 प्रतिशत, चंबा में 20.7 प्रतिशत, कांगड़ा में 12.56 प्रतिशत, शिमला में 4.57 प्रतिशत, मंडी में 8.9 प्रतिशत, सिरमौर में 1.39, मंडी में 3.36, कुल्लू में 3.67, किन्नौर में 1.01, ऊना में 0.8, सोलन में 0.2 और लाहौल स्पीति में 0.3 प्रतिशत लोगों को रोजगार दिया गया है।  अगर 18 से 30 वर्ष के नौजवानों की बात करें तो बिलासपुर में 3.97, प्रतिशत, चंबा में 5.03, कांगड़ा में 1.12, शिमला में 0.7, प्रतिशत, मंडी में 1.53, सिरमौर में 0.4, मंडी में 3.36, कुल्लू में 0.77, किन्नौर में 0.16,लाहौल स्पीति में 0.03, ऊना में 0.12 और सोलन 0.22 प्रतिशत युवा ही मनरेगा में रोजगार ले रहे हैं।
विज्ञापन


मनरेगा में बने 14.8 लाख जॉब कार्ड, सक्रिय कामगार 13.73 लाख
हिमाचल प्रदेश मे मनरेगा क तहत 14.8 लाख जॉब कार्ड बने हैं, जबकि सक्रिय जॉब कार्ड 9.19 लाख हैं। कुल 27.71 लाख कामगार हैं। सक्रिय कामगार 13.73 लाख हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed