{"_id":"5e8050a98ebc3e729f68a2a7","slug":"people-in-himachal-pradesh-enjoy-ramayan-telecast-on-dd-national","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच राहत लेकर आए रामायण और महाभारत धारावाहिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच राहत लेकर आए रामायण और महाभारत धारावाहिक
Sun, 29 Mar 2020 01:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)/ददाहू (सिरमौर)/हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)/ददाहू (सिरमौर)/हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Ramayan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार इस प्रयास में है कि लोग घरों में रहें और कोरोना वायरस से जनित महामारी से अपना बचाव कर सकें। लोगों को घरों में ही रोकने के लिए सरकार ने दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत जैसे धार्मिक सीरियल शुरू किए हैं। बड़े-बुजुर्ग रामायण के बारे में तो यहां तक कहते हैं कि जब इसका प्रसारण टीवी पर होता था तो कर्फ्यू जैसी स्थिति उस समय हो जाया करती थी।
विज्ञापन
मौजूदा परिवेश में कोरोना वायरस से बचाव में जुटे नागरिकों को दूरदर्शन के चैनल पर एक बार फिर 90 के दशक में प्रसारित किए गए रामायण व महाभारत जैसे टीवी धारावाहिक फिर से शुरू किया है ताकि लोग अधिक से अधिक अपने घरों में रहें तथा मनोरंजन के साथ नई पीढ़ी को इतिहास की जानकारी भी मिले।
विज्ञापन
इस सीरियल के शुरू होने से लोगों ने सरकार का आभार जताया है। घर में बैठ कर सरकार के बताए नियमों का पालन कर रहे नागरिकों के लिए समय बिताने के साधन के साथ पुराने समय की याद एक बार फिर ताजा हो रही है। शनिवार सुबह 9 बजे रामायण व 12 बजे महाभारत धारावाहिक देख दूरदर्शन के चैनलों को भी लोग सर्च कर सेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों में रमेश लौ, ईश्वर चंद्र, विकास, संजय शर्मा, अतुल कालिया, इंदरजीत, बीडी पराशर, संजीव, तनुजा शर्मा, अंजू, इंदु शर्मा आदि के अनुसार इन धारावाहिकों के शुरू होने से न केवल समय अच्छा बीतेगा बल्कि युवाओं को भी भारत की पुरानी संस्कृति जानने का अवसर मिलेगा ।
घरों में बैठ टीवी स्क्रीन पर लोगों ने देखी रामायण
कर्फ्यू के दौरान घरों में बैठे लोगों ने टीवी स्क्रीन पर रामायण धारावाहिक देखा। शनिवार सुबह से लोग अपने घरों में रामायण धारावाहिक देखने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दिए। करीब तीन दशक बाद रामायण धारावाहिक को दोबारा शुरू किया गया है।
केंद्र सरकार ने कर्फ्यू और नवरात्रों के दौरान रामायण धारावाहिक को दोबारा शुरू करवाया है। शनिवार सुबह और रात को 9 बजे इसका प्रसारण शुरू हो गया है। शनिवार की सुबह अधिकतर लोगों ने घरों में बैठकर रामायण के पहले एपिसोड को देखने का लुत्फ उठाया। नेशनल चैनल पर शनिवार से इसका प्रसारण शुरू हो गया है।
कर्फ्यू के चलते नवरात्र में कन्या पूजन भी रुका
कोरोना वायरस के चलते नवरात्रों के दौरान घर-घर होने वाला कन्या पूजन नहीं हो रहा है। कर्फ्यू का लोग पालन कर रहे हैं। इस बार लोग अपने घर में ही परिवार सहित पूजा कर रहे हैं। नवरात्रों के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर भंडारों और पूजा सहित जागरण का आयोजन भी होता है।
लेकिन लोग इस बार इन सब से दूर हैं। गृहिणियों रीना देवी, मीरा देवी, तारो देवी, कश्मीरा देवी, सुनीता एवं सुरेंद्र कुमार, विशंभर दास, अरविंद कुमार का कहना है कि इस बार कोरोना वायरस की वजह से कन्या पूजन सहित भंडारे और जागरण नहीं करवाए जा रहे हैं।
सरकार व स्वास्थ्य विभाग के आदेशों व एडवाइजरी की पालना की जा रही है। अगर हालात सामान्य होते हैं तो आगामी नवरात्रों में ये कार्यक्रम हो जाएंगे। बहरहाल, घर में ही परिवार सहित पूजा अर्चना कर रहे हैं।