{"_id":"3a196073cc5234e6307e6560669f4c80","slug":"people-have-to-pay-new-fare-in-kalka-shimla-toy-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका शिमला ट्रेन का ये रहेगा नया किराया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका शिमला ट्रेन का ये रहेगा नया किराया?
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 26 Jun 2014 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर न्यूनतम 5 जबकि अधिकतम 35 रुपये रेल किराये की बढ़ोतरी हुई है। ट्रैक पर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का किराया 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
कालका और शिमला के बीच चलने वाली शिवालिक डीलक्स के किराये में सबसे अधिक 35 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। शिवालिक डीलक्स का किराया 465 से बढ़ कर 500 रुपये हो गया है।
विज्ञापन
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर पांच ट्रेनें चलती हैं। पैसेंजर ट्रेन के अलावा मेल एक्सप्रेस, चेयर कार, शिवालिक डीलक्स और रेल कार में यात्री सफर करते हैं। इन्हें अब ज्यादा किराया देना होगा।
विज्ञापन
रेल किराये में 14.2 फीसदी बढ़ोतरी के बाद कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली अधिकतर गाड़ियों के बढ़े हुए किराये लागू कर दिए गए हैं।
हालांकि सामान्य श्रेणी सेकेंड क्लास के अनारक्षित किराये 28 जून के बाद लागू होंगे। रेलवे के कामर्शियल इंस्पेक्टर अमर सिंह ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है।