{"_id":"67c70f8a920b3bd56e0ad4a5","slug":"people-got-angry-over-cleanliness-suspension-notice-issued-to-five-workers-including-two-supervisors-shimla-news-c-19-sml1001-496272-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सफाई पर भड़के लोग, दो सुपरवाइजर \nसमेत पांच कर्मियों को निलंबन नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सफाई पर भड़के लोग, दो सुपरवाइजर समेत पांच कर्मियों को निलंबन नोटिस
विज्ञापन
लोग बोले कचरे से भर गए नाले और जंगल, कई किरायेदार खुले में फेंकते हैं कूड़ा, कार्रवाई नहीं करता निगम
एंबुलेंस रोड, पार्क, पार्किंग, जिम, खस्ताहाल ड्रेनेज का मामला उठाया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के रुल्दुभट्ठा और भराड़ी वार्ड के मंगलवार को आयोजित समाधान शिविर में लोगाें ने सफाई व्यवस्था पर खूब भड़ास निकाली। लोगों ने कहा कि वार्ड में कचरे के ढेर लगे हैं, इन्हें कब साफ करेंगे।
काम में लापरवाही पाते हुए आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने मौके पर ही पांच कर्मचारियों को निलंबन नोटिस जारी करने के निर्देश दे दिए। इनमें दोनों वार्डाें के दो सुपरवाइजर, एक सहायक सुपरवाइजर और दो फील्ड कर्मचारी शामिल हैं। निगम स्वास्थ्य अधिकारी अब इन्हें नोटिस जारी करेंगे। पूछा जाएगा कि आखिर उन्हें काम में लापरवाही के लिए क्यों न निलंबित किया जाए। नगर निगम ने दोनों वार्डाें की समस्याएं सुनने के लिए लक्कड़ बाजार रैन बसेरा में समाधान शिविर लगाया था। संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा की अध्यक्षता में दोपहर 2:30 बजे जैसे ही शिकायतें सुनने का सिलसिला शुरू हुआ तो लोग एक-एक कर सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे। कहा कि वह घरों से रोज कूड़ा देते हैं। इसके बावजूद वार्डाें के नाले-जंगल कचरे से भरे पड़े हैं। कुछ किरायेदार निगम को कूड़ा नहीं देते जिससे गंदगी फैल रही है। निगम भी इन पर कार्रवाई नहीं करता। सड़कों-रास्तों पर भी रोज सफाई नहीं हो रही। पार्षद सरोज ठाकुर ने भी नियमित सफाई न होने की बात कही। इसी दौरान एक निगम कर्मी ने कर्मचारी की कमी का मामला उठा दिया। कहा कि निगम कर्मचारी भर्ती नहीं कर रहा। चंद कर्मचारियों के सहारे काम चला रहा है। इस पर तीखी बहस हो गई। अधिकारियों ने कहा कि जो है वह भी ईमानदारी से काम करें तो इतनी शिकायतें नहीं आएंगी।
मौके पर पहुंचे आयुक्त, कार्रवाई के निर्देश
दोपहर करीब 3:40 बजे नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री भी मौके पर पहुंचे। सफाई को लेकर उठे सवालों के बाद मौके पर ही निगम स्वास्थ्य अधिकारी को दो सुपरवाइजरों समेत पांच कर्मचारियों को निलंबन नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इनमें एक सुपरवाइजर तो शिविर से भी गायब था। आयुक्त ने कहा कि जो काम नहीं करेगा, उसकी निगम को जरूरत नहीं। इनकी जगह दूसरे कर्मचारी भर्ती हो सकते हैं। शिविर में लोगों ने रास्ते पक्के करने, एंबुलेंस रोड का निर्माण करने, पार्क-पार्किंग और जिम बनाने जैसी मांगें रखीं। शिविर में 50 से ज्यादा शिकायतें और सुझाव निगम को मिले हैं। इस मौके पर भराड़ी पार्षद मीन चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोगों ने यह उठाई समस्याएं
कुछ लोग फैला रहे गंदगी, कार्रवाई करे निगम
कुफ्टाधार में कुछ भवन मालिकों के किरायेदार निगम को कूड़ा नहीं देते। घरों से कूड़ा उठाने की सुविधा के बावजूद यह लोग खुले में कचरा फेंकते हैं। इससे गंदगी फैल रही है। इन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
-गुलाबाराम, कुफ्टाधार
हर घर से उठाओ कूड़ा, शुल्क वसूलें
जब हम लोग कूड़ा शुल्क दे रहे हैं तो निगम को बाकी भवन मालिकों और उनके किरायेदारों से भी शुल्क वसूलना चाहिए। कुफ्टाधार में हर किरायेदार की नगर निगम में आईडी बनाई जाए ताकि इनसे शुल्क लिया जा सके।
-एचसी वर्मा, निवासी कुफ्टाधार
सड़क वनवे, साइनबोर्ड तक नहीं
लांगवुड से कैलस्टन रोड वनवे किया है, लेकिन इसका साइन बोर्ड तक नहीं लगाया। सड़क किनारे बनीं गहरी नालियां खुली हैं, इन पर जालियां तक नहीं हैं। फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी हो रही हैं। बिजली खंभों की स्टे तार सड़क पर गड़े हैं। इन्हें हटाया जाए।
-डॉ. विजय कौशल, निवासी कैलस्टन
शौचालय बंद, जमीन में दबा दिया हाइड्रेंट
भराड़ी बाजार में नई पाइप लाइन के काम के बाद हाइड्रेंट जमीन के नीचे दबा दिया। इससे अब लीकेज हो रही है। यहां बना शौचालय भी कई महीने से बंद है। लोगों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। इसका समाधान होना चाहिए।
-विनोद सूद, भराड़ी
बाजार, गलियों में घुस रहा पानी-कीचड़
भराड़ी में दुर्गा मंदिर के पास सड़क और रास्ते का पानी बाजार में भर रहा है। निचली ओर रिहायशी मकानों की गलियां कीचड़ से भर रही है। नगर निगम को यहां का ड्रेनेज सिस्टम सुधारना चाहिए।
-संजय, भराड़ी