फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   people facing problem due to bad Health services in the cold desert Lahaul Spiti

शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, मानवाधिकार आयोग से की शिकायत

Wed, 16 Jan 2019 06:32 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/केलांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/केलांग Published by: ashok chauhan Updated Wed, 16 Jan 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
people facing problem due to bad Health services in the cold desert Lahaul Spiti

शीत मरुस्थल कहे जाने वाले जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगाें ने आयोग से शिकायत कर हालात बयान किए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि महीनों अलग-थलग रहने को मजबूर जिलावासियों को सरकार बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं भी नहीं दे पा रही है। अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के आधे से ज्यादा पद खाली पड़े हैं।
विज्ञापन


 जिला परिषद सदस्य तथा जिला शिक्षा एवं स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष सुदर्शन जस्पा, शकुंतला, पूनम और पदमा ने शिकायत भेजी है। सात पन्नों के शिकायत पत्र में समिति ने कहा है कि प्रदेश की सभी सरकारों का इस जनजातीय जिला के प्रति सौतेला व्यवहार रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल और पैरा मेडिकल के 225 पद रिक्त

people facing problem due to bad Health services in the cold desert Lahaul Spiti

जिले में चिकित्सा सुविधाओं के लिए 36 उपकेंद्र, 16 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और एक क्षेत्रीय अस्पताल हैं। इनमें मेडिकल और पैरा मेडिकल के 445 पदों में से 225 पद रिक्त हैं।

मेडिकल ऑफिसर के 49 में से 22 पद, विशेषज्ञों के सभी सात, दंत चिकित्सकों के आठ में से सात, स्टाफ नर्सों के 39 में से 11 और लैब टेक्नीशियन के सभी 16 पद रिक्त पड़े हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में  चिकित्सा अधिकारियों के 22 में से 7 पद खाली हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में 21 डाक्टरों में से 15 पद खाली पड़े हैं, जिनमें सभी 7 विशेषज्ञों के पद वर्षों से खाली हैं। उपकरणों के नाम पर केलांग और उदयपुर में कुछ पुरानी एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीनों के अलावा कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।

सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते शेष दुनिया से कट जाने के कारण गंभीर रोगों और आपातकालीन परिस्थितियों में लोगाें की जान पर बन आती है। कईयों को इस दौरान जान तक गंवानी पड़ गई। समिति सदस्यों ने अविलंब लाहौल-स्पीति की सुध लेने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed