फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   People displaced in the disaster will be resettled, the govt will pay half the interest amount of small loans

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- चरणबद्ध तरीके से करेंगे प्रभावितों के नुकसान की भरपाई

Fri, 11 Jul 2025 03:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर/डैहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर/डैहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 11 Jul 2025 03:39 PM IST
सार

सीएम ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को कपड़े खरीदने तथा पशुधन की क्षति के लिए मुआवजा देगी। राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

विज्ञापन
People displaced in the disaster will be resettled, the govt will pay half the interest amount of small loans
सीएम सुक्खू ने सुंदरनगर में लोगों की समस्याएं सुनीं। - फोटो : संवाद

विस्तार

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से पूरी तरह से सुदृढ़ है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान की पूरी भरपाई चरणबद्ध तरीके से की जाएगी। दो दिन आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर नुकसान का आकलन करने के बाद शुक्रवार को सुंदरनगर में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में यह बात सीएम ने कही। सीएम ने कहा कि सरकार प्रभावित परिवारों को कपड़े खरीदने तथा पशुधन की क्षति के लिए मुआवजा देगी।

विज्ञापन

राज्य सरकार अपने संसाधनों से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। कहा कि अगले दो दिन में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रहेंगे। वहां राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान सराज क्षेत्र में हुआ है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

सराज में आपदा ने भयंकर तबाही मचाई है। ऐसे में इस क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यों के साथ रेस्टोरेशन कार्य भी लगातार जारी हैं। कहा कि चैलचौक, बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली और छतरी तक सड़क को सीआरआईएफ में लाया जाएगा। कहा कि थुनाग से जंजैहली तक सड़कें तथा पुलों को अधिक नुकसान हुआ है।

 
विज्ञापन

अभी इन्हें अस्थायी तौर पर बहाल किया गया है। इनकी बहाली के लिए पैसे की कमी नहीं रखी जाएगी। कहा कि राज्य सरकार ने इन राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अब तक सात करोड़ रुपये जारी किए हैं। सीएम ने साफ किया प्रदेश सरकार के पास न तो संसाधनों की कमी है और न ही पैसों की कोई कमी है। हालांकि, कुछ माह में ही इस नुकसान की भरपाई कर पाना आसान नहीं है।

 सुक्खू ने कहा कि अगले दो दिनों में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रहेंगे तथा वहां राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार यदि किराये के मकान में रहते हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में 5,000 रुपये तथा शहरी क्षेत्रों में 10 हजार रुपये प्रति माह किराया राज्य सरकार देगी। उन्होंने कहा कि मंडी जिला के धर्मपुर क्षेत्र में भी भारी वर्षा से काफी नुकसान हुआ है तथा विधायक चंद्रशेखर लोगों को राहत एवं बचाव कार्यों में दिन-रात पूरी मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed