{"_id":"61a25f2a588846078a149534","slug":"people-demand-open-lpg-distibution-centre-shimla-news-sml3916198160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतलाई में एलपीजी वितरण केंद्र न होने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतलाई में एलपीजी वितरण केंद्र न होने से लोगों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर भरवाने जाना पड़ रहा 23 किमी दूर
लोगों ने सरकार से की राहत दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक की सतलाई पंचायत में एलपीजी वितरण केंद्र न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पंचायत के लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर भरवाने के लिए 23 किलोमीटर दूर गैस एजेंसी कोटी जाना पड़ता है।
लोगों को सिलिंडर लाने के लिए 700 रुपये में निजी गाड़ी करना पड़ रही है। पंचायत में 12 साल पहले बस सेवा शुरू हो गई थी। प्रदेश में शायद सतलाई ही एक ऐसी पंचायत है जहां पर सड़क सुविधा होने के बावजूद एलपीजी आपूर्ति नहीं की जा रही। सबसे अहम बात यह है कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा सतलाई पंचायत में आजतक एलपीजी वितरण केंद्र चिन्हित नहीं किया है।
स्थानीय पंचायत ने कभी भी इस समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। सतलाई पंचायत के उपप्रधान नेत्र सिंह ठाकुर, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, कृष्णदत्त, विद्यादत्त और वार्ड सदस्य अजय ठाकुर सहित अनेक लोगों के बताया कि पंचायत के लोगों को कोटी से रसोई गैस सिलिंडर भरवाने के लिए निजी गाड़ी का किराया सहित 15 सौ रुपये से अधिक राशि व्यय करनी पड़ती है। कहा कि रसोई गैस के पंचायत स्तर पर वितरण करने बारे अनेकों बार चुने प्रतिनिधियों से आग्रह किया जा चुका है लेकिन किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भेजें प्रस्ताव
गैस एजेंसी कोटी के मालिक मदन वर्मा ने कहा कि यदि स्थानीय पंचायत प्रस्ताव पारित करके खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को भेजे तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। जुन्गा क्षेत्र का कार्य देख रही खाद्य आपूर्ति निरीक्षक रंजना सूद ने बताया कि गैस एजेंसी कोटी को निर्देश दे दिए हैं कि सतलाई पंचायत में एलपीजी आपूर्ति के लिए दिन निर्धारित करके रसोई गैस भेजना सुनिश्चित करें।