सीएम को काले झंडे दिखाने की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजट में कटौती और घोष्ाणाओं पर रोक लगाने से कांगड़ा के जन प्रतिनिध बुरी तरह भड़क गए हैं। जन प्रतिनिधियों ने ऐलान किया है कि ऐसे फैसलों के लिए मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। पंचायती राज मंत्री को भी नसीहत दी है कि वे कांगड़ा में न घुसें। 24 सितंबर को धर्मशाला में बैठक भी बुलाई है। इसमें सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। कुल्लू और ऊना में भी जनप्रतिनिधियों ने सरकार के इस फैसला का कड़ा विरोध किया है।
जिला परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष श्रेष्ठा, उपाध्यक्ष जगदेव, धर्मशाला पार्षद प्रेम सागर, देवराज, स्वरूप सिंह पठानिया, सतपाल धीमान, मिंटू पराशर, सुमन बाला, रीता धीमान, रविंद्र सिंघी, अश्वनी कटोच, अनीता ने कहा कि अगर मंत्री को लगता है कि पार्षद राजनीति से प्रेरित घोषणाएं करते हैं तो वे ऐसे पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं।
सरकार छीन रही जन प्रतिनधियों का मान-सम्मान
ऊना जिला परिषद की अध्यक्ष राणी रणौत ने कहा कि विधायक व मंत्री का कार्य क्षेत्रों का विकास करना होता है, ठीक इसी तरह जिला अध्यक्षों का भी यही काम होता है। शक्तियां छीनने का फैसले ठीक नहीं है।
जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने पंचायतीराज मंत्री से अपने फैसले को वापस लिए जाने की मांग की है। जिप उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस सरकार की नीतियां जनविरोधी है।