फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People danced to the hymns of Baba Shyam with the help of a necklace.

Shimla News: हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे भजनों पर झूमे लोग

Tue, 12 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
People danced to the hymns of Baba Shyam with the help of a necklace.
शहर में मनाया खाटू श्याम का जन्मोत्सव
विज्ञापन

ढली दुर्गा मंदिर में खीर, पेड़े समेत लड्डुओं का लगाया छप्पन भोग

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर में मंगलवार को खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दुर्गा मंदिर ढली में एक शाम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हारे के सहारे बाबा श्याम हमारे, दिन खुशियों का आया बाबा शाम का जन्मदिन आया भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।

खाटू श्याम को खीर, पेड़ा, लड्डूओं समेत छप्पन भोग लगाए गए। लोअर बाजार में लोगों में हलवा बांटा तथा केक काटकर जश्न मनाया गया। दुर्गा मंदिर में शाम 4:00 बजे खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर खाटू श्याम का भव्य शृंगार किया गया। कालका से थेवल एंड पार्टी ने खाटू श्याम के भजनों से संगत को निहाल किया। भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस दौरान भक्तों पर इत्र और पुष्प वर्षा की गई। खाटू श्याम को हलवा, खीर, जलेबी, लड्डू, पेडा, बर्फी, अमरती, गुलाब जामुन, मिठाइयों, बादम, काजू, किशमिश, ड्राई फ्रूट, जूस समेत 56 व्यंजनों के भोग लगे। श्रीश्याम परिवार ढली, मशोबरा, शिमला की ओर से रात 8:00 बजे भंडारा लगाया गया। इसके बाद आतिशबाजी की गई। खाटू श्याम सेना ट्रस्ट हिमाचल प्रदेश की ओर से लोअर बाजार में हलवे का प्रसाद बांटा गया। खाटू श्याम के जन्म पर स्पेशल केक काटा गया। रात के समय कैथू में आतिशबाजी की गई। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


जन्मोत्सव पर स्पेशल केक की मांग
खाटू श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर बाजार में स्पेशल केक की मांग रही। खाटू श्याम ट्रस्ट समेत लोगों ने घरों में खाटू श्याम का जन्मोत्सव मनाने के लिए स्पेशल केक ऑर्डर किया। कारोबारी तरुण राणा ने बताया कि उन्होंने मटकी एवं खाटू श्याम की प्रतिमा वाले स्पेशल केक तैयार किए। इनमें 15 किलो, 10, 8 और 2 किलो के स्पेशल केक बनाए थे। शहर समेत मशोबरा और शोघी से भी केक ऑर्डर किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article