फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   People are upset as buses are not plying on the Sanjauli bypass, demanding its opening.

Shimla News: आठ दिन में 50 ग्राम चिट्टे के साथ 12 आरोपी किए गिरफ्तार

Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
People are upset as buses are not plying on the Sanjauli bypass, demanding its opening.
न्यू शिमला, खलीनी, बालूगंज, देहा और चिड़गांव में दबिश देकर पुलिस ने मिशन जीरो टॉलरेंस के तहत की कार्रवाई
विज्ञापन

बालूगंज में चार अलग-अलग मामलों में पकड़ा चिट्टा
पुलिस और एसआईयू ने मिलकर की कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला पुलिस ने मिशन जीरो टॉलरेंस के तहत नशा तस्करोें पर कड़ी कार्रवाई करते हुए आठ दिन में सात अलग-अलग मामलों में 50 ग्राम चिट्टा बरामद कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें चार मामले बालूगंज थाने के तहत दर्ज किए गए हैं।
न्यू शिमला, लोअर खलीनी, बालूगंज, चिड़गांव और देहा में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (एसआईयू) तथा पुलिस ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। नाकाबंदी और सूचना के आधार पर घरों में दी दबिश में पुलिस को यह कामयाबी मिली है। पहला मामला न्यू शिमला थाना का है। यहां पर पुलिस ने लोअर खलीनी में एक भवन में दबिश देकर तीन आरोपियों को 6.560 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित कुमार निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला, रजत निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला और सोनू निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला वर्तमान निवासी लोअर खलीनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा मामला थाना बालूगंज क्षेत्र में सामने आया है। पुलिस ने 23 फरवरी को बालूगंज एमसी पार्किंग मार्ग पर पुलिस की टीम गश्त कर रह थी। पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान चालक अविनाश चौहान निवासी तहसील चौपाल जिला शिमला के कब्जे से 6.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीसरा मामला थाना बालूगंज क्षेत्र में आया है। यहां पुलिस ने 24 फरवरी की कोमली बैंक क्षेत्र में एक भवन में दबिश दी। यहां पर कमरे में चार युवक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 8 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों में शुभम ठाकुर निवासी जिला सोलन, यशपाल ठाकुर निवासी जिला शिमला, आयुष ठाकुर निवासी लक्कड़बाजार और विपुल ठाकुर निवासी ताराहॉल शिमला शामिल हैं। चौथा मामला थाना बालूगंज क्षेत्र में घोड़ा चौकी के पास का है। पुलिस ने यहां पर एक घर में दबिश देकर अमर उर्फ पप्पू के कब्जे से 6.51 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।



आईएमसबीटी में पकड़ा 11 ग्राम चिट्टा
पांचवें मामले में आईएसबीटी में गश्त के दौरान पुलिस ने पंजाब के पटियाला के रहने वाले चरनप्रीत सिंह से 11 ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आरोपी कहां से नशा खरीदकर आया था और इसे कहां ले जाने की फिराक में था। छठा मामले में देहा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत बलघार-धारकलना मार्ग पर पुलिस ने युवक से 5.52 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपी की पहचान रोहित निवासी ठियोग के रूप में हुई है। सातवां मामला चिड़गांव थाना में सामने आया है। यहां पर पुलिस की टीम के रात के समय गश्त के दौरान संदासू में आरोपी कमल चौहान निवासी वीपीओ समोली तहसील रोहड़ू के कब्जे से 4.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओ के तहत केस दर्जकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।




कोट्स
जिले में नशा तस्करी का नेटवर्क तोड़ने के लिए मिशन जीरो टॉलरेंस के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आठ दिन में सात केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी मामलों में आगामी कार्रवाई करके अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article