फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal news: Shimla Nagrik Sabha protest in mc shimla office

शिमला: टुटू से कूड़ा न उठाने पर लोगों ने किया सत्याग्रह, जमीन पर बैठकर जताई नाराजगी

Thu, 15 Dec 2022 01:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 01:41 PM IST
सार

आयुक्त कार्यालय में करीब एक घंटे तक चले सत्याग्रह आंदोलन के बाद आयुक्त आशीष कोहली ने कहा की टुटू से रोजाना कूड़ा उठाने के निर्देश सफाई कर्मियों को दे दिए हैं।

विज्ञापन
himachal news: Shimla Nagrik Sabha protest in mc shimla office
नगर निगम आयुक्त कार्यालय में जमीन पर बैठकर सत्याग्रह करते नागरिक सभा के सदस्य। - फोटो : संवाद

विस्तार

टुटू क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर बुधवार को शिमला नागरिक सभा ने सत्याग्रह आंदोलन किया। शिमला नागरिक सभा के सह संयोजक विजेंद्र मेहरा की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल दोपहर 2:30 बजे के करीब नगर निगम आयुक्त कार्यालय पहुंचा। यहां दफ्तर के अंदर जमीन पर बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को अवगत करवाया कि टुटू में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। प्रतिनिधिमंडल जब जमीन पर बैठकर सत्याग्रह कर रहा था तो आयुक्त ने उन्हें यहां बैठने से मना किया। लेकिन नागरिक सभा के सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि यह उनका अधिकार है और अंग्रेजों के समय से चलता आया है। वह अपने हक के लिए लड़ सकते हैं।

विज्ञापन


आयुक्त कार्यालय में करीब एक घंटे तक चले सत्याग्रह आंदोलन के बाद आयुक्त आशीष कोहली ने कहा की टुटू से रोजाना कूड़ा उठाने के निर्देश सफाई कर्मियों को दे दिए हैं। विजेंद्र मेहरा ने बताया कि आयुक्त ने विजयनगर में लगने वाले डंगे के कार्य में तेजी लाने, शौचालयों में बिजली की व्यवस्था करने और बन चुकी पार्किंग को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर सचिव हेमराज चौधरी, बाबू राम, बालक राम, सोनिया सबरवाल, रामप्रकाश, राकेश, रजनी देवी, अंजना देवी, सुमन, संजीव कुमार और पवन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


13 सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा
टुटू क्षेत्र की समस्याओं को लेकर शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम को मांगपत्र भी सौंपा। इसमें टुटू, लोअर टूटू, विजयनगर, गोबिंद मोहल्ला और बंगाला कालोनी की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई। इसमें सामुदायिक भवन, पार्क, पार्किंग, लाइब्रेरी और पक्के डंगों का निर्माण करने, पानी की नियमित सप्लाई करने, टुटू चौक और बंगाला कालोनी में शौचालयों का निर्माण करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed