फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   penstock Pipe blast damage to Uhl hydro electric Power Project at Joginder

ऊहल परियोजना की टेस्टिंग में आधी रात को फटा पेनस्टोक पाइप, 20 करोड़ का नुकसान

Sun, 17 May 2020 11:15 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 May 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
penstock Pipe blast damage to Uhl hydro electric Power Project at Joginder
- फोटो : अमर उजाला

मंडी जिले में ऊहल तृतीय चरण पन विद्युत परियोजना में शनिवार आधी रात को टेस्टिंग के दौरान पेनस्टोक पाइप फट गया। यह हादसा 8.4 किलोमीटर लंबी पेनस्टोक पाइप में चूला स्थित पावर हाउस के पास हुआ। पानी पावर हाउस की दीवार तोड़कर भीतर घुस गया। घटना के वक्त काम कर रहे 15 इंजीनियरों और कर्मचारियों ने तो भागकर जान बचा ली लेकिन 15 लोग भीतर ही फंसे रह गए। इन्हें रविवार सुबह रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। इस हादसे में पावर हाउस को 20 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

विज्ञापन




लंबे इंतजार के बाद शनिवार रात करीब 11:30 बजे आठ मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हुआ। इसकी आपूर्ति हमीरपुर के मट्टन सिद्ध ग्रिड को की जा रही थी। करीब एक घंटे बाद 12:30 बजे इंजीनियरों ने लोड आठ से बढ़ाकर 16 मेगावाट करने के लिए प्रेशर बढ़ाया। इससे पावर हाउस से 150 मीटर की दूरी पर पेनस्टोक पाइप फट गया। पावर हाउस पूरी तरह पानी और मिट्टी से भर गया। सौ मेगावाट क्षमता के इस प्रोजेक्ट में 33.3 मेगावाट की तीन टरबाइन लगाई गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

टरबाइन एक से बिजली उत्पादन शुरू किया गया था, इंजीनियरों की योजना बिजली उत्पादन को 32 मेगावाट तक ले जाने की थी। उल्लेखनीय है कि प्रोजेक्ट का काम करीब एक साल पहले पूरा हो गया था। इसके बाद जलभराव व टेस्टिंग शुरू हुई थी। टेस्टिंग के दौरान पेनस्टोक पाइप व जलाशय में रिसाव हुआ था। कई माह तक मरम्मत का काम चला। जलाशय का रिसाव रोकने के लिए सिंगापुर से केमिकल मंगवाया गया। पेनस्टोक पाइप का रिसाव दूर करने के लिए कई माह तक वेल्डिंग का काम चला था।



इंजीनियर के साहस से टला बड़ा हादसा
हादसे के दौरान सब सिग्नल फेल हो चुके थे। ऐसे में इंजीनियर अरुण शर्मा खुद की जान जोखिम में डालकर मोबाइल फोन की रोशनी से पहाड़ी पर चढ़ गए और पेनस्टोक पाइप का व्हील बंद किया। प्रोजेक्ट में इलेक्ट्रिकल विंग के अधीक्षण अभियंता अजय विक्रांत ने कहा कि 15 लोगों ने बड़ी मुश्किल से जान बचाई, अगर व्हील बंद नहीं किया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।



मौके पर पहुंचे सांसद रामस्वरूप, बोले - खारिज पाइप लगने की होगी जांच
हादसे के बाद सांसद रामस्वरूप शर्मा ने रविवार सुबह परियोजना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि परियोजना के निर्माण में जिन पेनस्टोक पाइपों का इस्तेमाल किया है, उन्हें पहले ही खारिज किया जा चुका था। अधिकारियों व पूर्व सरकार की लापरवाही के कारण खारिज पाइपों को लगाया गया जिससे यह हादसा हुआ है।



परियोजना में विद्युत उत्पादन का जब ट्रायल किया जाना था तो उस समय प्रोजेक्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर व अन्य अधिकारी भी नदारद रहे थे। यह एक गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जांच करवाई जाएगी। यह हादसा कैसे हुआ, अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। वहीं, निरीक्षण के लिए व्यास वैली कारपोरेशन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed