फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Pensioners will now be able to submit life certificates online

पेंशनर अब ऑनलाइन जमा करवा सकेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Fri, 04 Dec 2020 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Dec 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
Pensioners will now be able to submit life certificates online
जीवन प्रमाणपत्र अब ऑनलाइन - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में पेंशन लेने के लिए जीवन प्रमाणपत्र अब पेंशनर ऑनलाइन भी दे सकेंगे। कोरोना महामारी के चलते सरकार ने यह व्यवस्था की है। निदेशक कोष, लेखा और लॉटरी डीडी शर्मा ने शुक्रवार को शिमला में कहा कि राज्य स्थित बैंकों के माध्यम से पेंशन प्राप्त करने वाले सरकार के पेंशनभोगियों को वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र कोष कार्यालय में जमा करना आवश्यक है। 

विज्ञापन


सरकार के पेंशनभोगी जो प्रदेश से बाहर रह रहे हैं अथवा राज्य से बाहर स्थित बैंकों से पेंशन का आहरण कर रहे थे, उन्हें अपना जीवन प्रमाण पत्र उस राज्य या केंद्र सरकार के राजपत्रित अधिकारी की ओर से हस्ताक्षरित और सत्यापित किए गए वर्तमान प्रारूप में बैंक के माध्यम से प्रस्तुत किया जाना था, क्योंकि राज्य सरकार ने अब आधार संख्या आधारित बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से पेंशनरों के ऑनलाइन सत्यापन के लिए जीवन प्रमाण लागू किया है।
विज्ञापन


ऐसे में ऐसे पेंशनभोगी भी जीवन प्रमाण वेबसाइट के माध्यम से उत्पन्न जीवन प्रमाण पत्र संबंधित कोष के कार्यालय से भेज सकते हैं और पेंशनरों को सत्यापन के लिए कोष कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्होंने वैश्विक कोरोना महामारी की ओर से उत्पन्न परिस्थिति को देखते हुए सभी पेंशनभोगियों से अनुरोध किया है कि वेबसाइट से बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण आधारित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र का उपयोग करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed