फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pensioners are troubled due to the lock hanging on Dharech post office

Shimla News: धरेच डाकघर पर ताला लटकने से पेंशनर परेशान

Fri, 21 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pensioners are troubled due to the lock hanging on Dharech post office
जुन्गा (शिमला)। कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस धरेच में कार्यालय समय के दौरान अक्सर ताला लटका रहता है। इस कारण स्थानीय लोगों को पेंशन लेने और अन्य डाक विभाग संबंधी कार्यों को करवाने में परेशानी पेश आ रही है। धरेच पंचायत के प्रधान हेतराम गंधर्व ने बताया कि बीते रोज वीरवार को डाकघर पर ताला लटकने से पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों से सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने आए बुजुर्गों को निराश होकर लौटना पड़ा। प्रधान का कहना है कि डाकघर में नियमित रूप से कर्मचारी न बैठने से लोग परेशान हैैं। पेंशन लेने चटोग से आए वरिष्ठ नागरिक हरिनंद उर्फ खूंडू ने बताया कि वह एक हजार रुपये किराये पर गाड़ी करके पेंशन लेने आए थे लेकिन कर्मचारी नहीं मिला। बंसी राम और सीता राम, कड़ेवली से आए कलिया राम भी बिना पेंशन लिए लौट गए। उपडाकघर फागू के पोस्टमास्टर रणजीत सिंह ने बताया कि फील्ड के डाकघरों का निरीक्षण कार्य मेल ओवसियर द्वारा किया जाता है। मेल ओवरसियर ओम प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article