Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pediatric heart surgeries begin at Super Speciality Hospital, Chamiana

Shimla News: सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में बच्चों की हृदय सर्जरी शुरू

Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pediatric heart surgeries begin at Super Speciality Hospital, Chamiana
सात साल के बच्चे हुआ पहला सफल ऑपरेश, 13 माह बाद जन्मजात हृदय रोग का हुआ ऑपरेशन, नेपाली मूल के बच्चे को मिला नया जीवन
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हुआ उपचार
आदित्य सोफत
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में ओपन हार्ट सर्जरी के बाद अब बच्चों के हृदय रोगों के ऑपरेशन भी शुरू हो गए हैं। अस्पताल में 13 माह बाद मंगलवार को सात साल के बच्चे के दिल में जन्मजात छेद (एट्रियल सेप्टल डिफेक्ट) का सफल ऑपरेशन किया गया।
कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) विभाग के चिकित्सकों ने सर्जरी कर बच्चे के दिल के छेद को बंद किया। ऑपरेशन के बाद बच्चे की हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा है। नेपाली मूल के इस बच्चे के परिजन लंबे समय से उसके उपचार के लिए अस्पतालों के चक्कर काट रहे थे। इन्हें पहले ही बच्चे के दिल में छेद होने की जानकारी मिल गई थी। परिजनों ने कई अस्पतालों में उपचार करवाने का प्रयास किया लेकिन दूसरे राज्यों में सर्जरी का खर्च अधिक होने के कारण उन्हें परेशानी आ रही थी। ऐसे में वह चमियाना अस्पताल में बच्चों की हृदय सर्जरी शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। बीते दिनों अस्पताल में बच्चे की जांच के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन की सलाह दी। इसके बाद मंगलवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सफल सर्जरी कर बच्चे को राहत दी। सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता ने बताया कि विभाग की टीम के सहयोग से मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मंगलवार को सात साल के बच्चे के दिल में छेद का सफल ऑपरेशन किया है। कार्डियोथोरेसिक एंड वैस्कुलर सर्जरी विभाग को दो अक्तूबर 2025 को आईजीएमसी से चमियाना अस्पताल स्थानांतरित किया था। इसके बाद बच्चों की हृदय सर्जरी नहीं हो पा रही थी। बच्चे के दिल में छेद की सर्जरी पर 1.25 लाख रुपये खर्च आता है। नेपाली मूल के इस बच्चे का ऑपरेशन राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किया गया। योजना के माध्यम से ही सर्जरी का पूरा खर्च वहन किया गया।
विज्ञापन



इन चिकित्सकों की टीम ने किया ऑपरेशन
ऑपरेशन करने वाली टीम में सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर मेहता, डॉ. अजय चौहान, डॉ. गुरप्रीत कौर, कार्डियक एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत चौहान, डॉ. कमल प्रकाश, प्रियांशु और डॉ. दीक्षा शामिल रहे। इनके अलावा स्टाफ नर्स पुष्पा मांटा, वनीता ठाकुर, शिवानी, वार्ड सिस्टर वीना ठाकुर, ओटीए मंजू और पूजा तथा परफ्यूजनिस्ट स्मृति और कुसुम ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुसार क्रमबद्ध तरीके से सुपर स्पेशलिटी सेवाएं शुरू की जा रही हैं। सीटीवीएस विभाग की टीम ने मंगलवार को बच्चे के हृदय में छेद का सफल ऑपरेशन किया है। इसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।
-डॉ. बृज शर्मा, प्राचार्य, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article