फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Peas made farmers rich, sold at Rs 200 per kg in Dhali Mandi

Shimla: मटर से किसान मालामाल, ढली मंडी में 200 रुपये किलो बिका

Tue, 24 Sep 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 24 Sep 2024 11:11 AM IST
सार

शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची। 

विज्ञापन
Peas made farmers rich, sold at Rs 200 per kg in Dhali Mandi
ढली मंडी में 200 रुपये किलो बिका मटर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची। अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। पहले ही दिन सब्जी उत्पादकों को उनकी फसल के रिकॉर्ड दाम मिले। रविवार को सब्जी मंडी में करसोग से 10 से 12 बोरी मटर की पहली खेप पहुंची। इस दौरान इसे 100 से 200 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। 

विज्ञापन


सोमवार को करसोग के अलावा कोटखाई से भी 50 से 60 बोरी मटर की पहुंची। इस दौरान किसानों को 50 से 140 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। इस साल की शुरूआत में ही किसानों को बीते वर्ष के मुकाबले 30 से 40 रुपये ज्यादा दाम मिले हैं। मंडी में मटर की खेप लेकर पहुंचे किसान रोहन ठाकुर ने बताया कि इस बार मटर बरसात की वजह से खराब हो गई है। शुरूआत में फसल के बेहतर दाम मिलने से राहत मिली है। 
विज्ञापन


ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि हिमाचली मटर की बाहरी राज्यों में अधिक डिमांड रहती है। अभी दो जगहों से ही मटर की नई फसल आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 से 12 दिनों में चियोग, कुमारसेन, रोहडू और चिड़गांव से भी  नई फसल पहुंचना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मंडी में सोमवार को बीन 20 से 50, शिमला मिर्च 30 से 70, बंद गोभी 5 से 25, और आलू के 10 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले।


ने बताया कि इस सीजन में अभी तक मटर को पहली बार 200 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले हैं। बीते वर्ष भी पूरे सीजन में मटर के अधिकतम उसम 170 रुपये प्रतिकिलो तक मिले थे। इस वर्ष मटर की गुणवत्ता भी ज्यादा अच्छी है। हालांकि फसल इस बार कम है। बरसात की वजह से अधिकतर इलाकों में फसल प्रभावित हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed