{"_id":"66f250f10b8e1bbc0200ab19","slug":"peas-made-farmers-rich-sold-at-rs-200-per-kg-in-dhali-mandi-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: मटर से किसान मालामाल, ढली मंडी में 200 रुपये किलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: मटर से किसान मालामाल, ढली मंडी में 200 रुपये किलो बिका
Tue, 24 Sep 2024 11:11 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:11 AM IST
सार
शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची।
विज्ञापन
ढली मंडी में 200 रुपये किलो बिका मटर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की ढली मंडी में मटर का नया सीजन शुरू होते ही किसानों को रिकाॅर्ड रेट मिले हैं। सोमवार को करसोग और कोटखाई से मटर की खेप मंडी पहुंची। अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। पहले ही दिन सब्जी उत्पादकों को उनकी फसल के रिकॉर्ड दाम मिले। रविवार को सब्जी मंडी में करसोग से 10 से 12 बोरी मटर की पहली खेप पहुंची। इस दौरान इसे 100 से 200 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले।
विज्ञापन
सोमवार को करसोग के अलावा कोटखाई से भी 50 से 60 बोरी मटर की पहुंची। इस दौरान किसानों को 50 से 140 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। इस साल की शुरूआत में ही किसानों को बीते वर्ष के मुकाबले 30 से 40 रुपये ज्यादा दाम मिले हैं। मंडी में मटर की खेप लेकर पहुंचे किसान रोहन ठाकुर ने बताया कि इस बार मटर बरसात की वजह से खराब हो गई है। शुरूआत में फसल के बेहतर दाम मिलने से राहत मिली है।
विज्ञापन
ढली सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि हिमाचली मटर की बाहरी राज्यों में अधिक डिमांड रहती है। अभी दो जगहों से ही मटर की नई फसल आई है।
विज्ञापन
10 से 12 दिनों में चियोग, कुमारसेन, रोहडू और चिड़गांव से भी नई फसल पहुंचना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा मंडी में सोमवार को बीन 20 से 50, शिमला मिर्च 30 से 70, बंद गोभी 5 से 25, और आलू के 10 से 40 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले।
ने बताया कि इस सीजन में अभी तक मटर को पहली बार 200 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले हैं। बीते वर्ष भी पूरे सीजन में मटर के अधिकतम उसम 170 रुपये प्रतिकिलो तक मिले थे। इस वर्ष मटर की गुणवत्ता भी ज्यादा अच्छी है। हालांकि फसल इस बार कम है। बरसात की वजह से अधिकतर इलाकों में फसल प्रभावित हुई है।