फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pears arrive in the fruit market Price is Rs. 100 per kg

Shimla News: फल मंडी में नाशपाती के दस्तक 100 रुपये प्रति किलो मिले दाम

Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pears arrive in the fruit market
Price is Rs. 100 per kg
कोटखाई से आई थी मोटी डंडी वाली नाशपाती
विज्ञापन


बीते साल के मुकाबले इस बार कम है फसल संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की फल मंडी में सेब के बाद नाशपाती ने भी दस्तक दे दी है। कोटखाई के डांगवी क्षेत्र से भट्ठाकुफर फल मंडी में शुक्रवार को मोटी डंडी वाली नाशपाती के दो-दो किलो के दो बॉक्स की पहली खेप पहुंची।

जेकेटी फर्म पर नाशपाती को 100 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दाम मिले। फर्म के संचालक सन्नी ठाकुर ने बताया कि अभी नाशपाती का आकार छोटा है, इसलिए फसल को थोड़ा कम दाम मिले हैं। आने वाले दिनों में फसल की आपूर्ति के साथ गुणवत्ता में भी सुधार होगा। ऐसे में बागवानों को फसल के बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। फसल लेकर मंडी पहुंचे बागवान ने बताया कि मोटी डंडी वाली नाशपाती की फसल तैयार होना शुरू हो गई है। इस वर्ष बीते साल के मुकाबले फसल थोड़ी कम है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि इस साल फसल को अच्छे दाम मिलेंगे। मोटी डंडी (कोल्ड स्नेप) वाली नाशपाती एक मजबूत, ठंड-प्रतिरोधी और अग्नि-रोग प्रतिरोधी नाशपाती है। यह एक आकर्षक लालिमा के साथ बड़ा और गोल फल होता है। बाहरी राज्यों में इसकी खूब मांग है। इसका गूदा रसीला, मीठा और मक्खन जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article