फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   pc dhiman in the race of chairman of state regulatory commission for private education

चेयरमैन बनने की दौड़ से बाहर हो सकते हैं पीसी धीमान

Thu, 26 May 2016 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 26 May 2016 11:58 AM IST
विज्ञापन
pc dhiman in the race of chairman of state regulatory commission for private education
मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान

प्रदेश निजी शिक्षा नियामक आयोग का चेयरमैन बनने की दौड़ से अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान बाहर हो सकते हैं। आयोग के चेयरमैन का इसी हफ्ते चयन होना है। चयन करने वाली तीन सदस्यीय कमेटी के एसीएस शिक्षा पीसी धीमान खुद सदस्य भी हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद नई ताजपोशी में धीमान गच्चा खा सकते हैं।

विज्ञापन


इसको लेकर राज्य सचिवालय में इन दिनों खूब चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है आयोग के चेयरमैन पद के लिए आवेदन करने वाले कुछ लोग इस मामले की मुख्यमंत्री से शिकायत करने की तैयारी में भी हैं। शिक्षा नियामक आयोग की चेयरमैन सरोजनी ठाकुर 31 मई को सेवानिवृत्त होंगी। ऐसे में एक जून को चेयरमैन पद पर तैनाती की तैयारी है। चेयरमैन पद के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव
विज्ञापन


शिक्षा पीसी धीमान के अलावा निदेशक उच्च शिक्षा दिनकर बुराथोकी, आरकेएमवी की प्रिंसिपल और मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव की पत्नी मीरा वालिया, वर्तमान में आयोग के सदस्य सुनील शर्मा, एडीजीपी सीआईडी बीएनएस नेगी, पूर्व आईएफएस अधिकारी आरके गुप्ता, पूर्व आईएएस अधिकारी अजय भंडारी सहित करीब 15 लोगों ने आवेदन किया है। करीब 15 ही लोगों ने आयोग के सदस्य के पद के लिए भी आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, निजी शिक्षा नियामक आयोग के एक्ट के मुताबिक मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा और अतिरिक्त मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा को आयोग के चेयरमैन का चयन करने का जिम्मा सौंपा गया है। ऐसे में खुद आवेदक पीसी धीमान कैसे चयन करेंगे? इसको लेकर बहस छिड़ गई है।

चयन कमेटी भी धर्म संकट में पड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक आयोग के चेयरमैन पद के लिए आवेदन करने वाले कुछ हाई प्रोफाइल आवेदक इसे शिकायत का आधार बनाकर सरकार के समक्ष आपत्ति दर्ज करने की तैयारी में हैं। पीसी धीमान जुलाई में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं।


उधर, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान से जब उनकी दावेदारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार किया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस बारे में संयुक्त सचिव शिक्षा ही बता सकते हैं। जब संयुक्त सचिव शिक्षा पुष्पा चौधरी से पूछा गया तो उन्होंने भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed