फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Payment with google pay in ration depot in himachal food and civil supplies department himachal pradesh

सुविधा: डिपो में अब गूगल पे और क्यूआर कोड से मिलेगा राशन

Mon, 08 Nov 2021 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Nov 2021 11:09 AM IST
सार

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव सी पालरासू ने बताया कि डिपुओं को क्यूआर कोड जारी करने के आदेश कर दिए हैं।

विज्ञापन
Payment with google pay in ration depot in himachal food and civil supplies department himachal pradesh
राशन डिपो (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अब गूगल पे और क्यूआर कोड से सस्ता राशन मिलेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 50 डिपो में चल रहे सफल प्रयोग के बाद अब सरकार ने सभी 5000 डिपुओं में इसे लागू करने का फैसला लिया है। कोरोना के चलते सरकार ने यह व्यवस्था की है। इससे डिपो होल्डरों को सरकार के अकाउंट में पैसा जमा कराने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में 19 लाख राशनकार्ड धारक परिवार हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सब्सिडी पर तीन दालें (मलका, माश, दाल चना), दो लीटर तेल (सरसों और रिफाइंड), नमक, 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी शामिल है। आटा और चावल केंद्र सरकार सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले सचिव सी पालरासू ने बताया कि डिपुओं को क्यूआर कोड जारी करने के आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


कैश पर भी जारी रहेगी व्यवस्था
डिपुओं में अभी पहले की तरह कैश पर भी राशन मिलता रहेगा। आने वाले समय में इसे बंद किया जा सकेगा।

सप्ताह से पहले डिपुओं में सप्लाई देने के आदेश
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने डिपो होल्डर्स को निर्देश दिए हैं कि वह महीने की 5 तारीख तक राशन लेकर इंडेंट कटवा लें, ताकि सप्ताह के भीतर सप्लाई पहुंच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed