{"_id":"69f4c7f8d789abbc1502ed46","slug":"pay-and-stay-old-age-home-should-be-opened-in-mashobra-pensioner-shimla-news-c-19-sml1002-714644-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशोबरा में खोला जाए पे एंड \nस्टे ओल्ड एज होम : पेंशनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशोबरा में खोला जाए पे एंड स्टे ओल्ड एज होम : पेंशनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। जिले के मशोबरा में पे एंड स्टे ओल्ड एज होम खोलने की मांग उठी है। हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार को इस मांग को लेकर प्रस्ताव भेजा है। एसोसिएशन के महासचिव सुभाष वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बुजुर्गों के लिए संरचित और आधुनिक देखभाल सुविधाओं की आवश्यकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मशोबरा में जैसे शांत और अनुकूल वातावरण वाले क्षेत्र में ओल्ड एज होम की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
उन्होंने कहा कि पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने निदेशक अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग व अन्य अल्पसंख्यक एवं विशेक्ष रूप से सक्षम वर्गों के सशक्तिकरण निदेशालय को प्रस्ताव भेजा है। इसमें बुजुर्गों के लिए आरामदायक आवास, नियमित स्वास्थय जांच, सामाजिक और मनोरंजक गतिविधियों की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए ताकि बुजुर्ग लोग यहां अपना समय बीता सके। सुभाष वर्मा ने कहा कि एसोसिएशन ने सरकार को सुझाव दिया है कि सरकार या तो इसे खुद सीधे तौर पर चलाए या या किसी अनुभवी गैर सरकारी संगठन को दे। साथ ही सरकार से जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई है। संवाद